फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG PG Seat Allotment Today Final Result Will Be Released on March 23

नीट : यूजी, पीजी के लिए सीटों का आवंटन आज से, 23 मार्च को जारी होगा अंतिम परिणाम

Mon, 21 Mar 2022 06:26 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 21 Mar 2022 06:26 AM IST
सार

एमसीसी के मुताबिक, यदि नीट यूजी की तीसरे चरण की प्रक्रिया के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो 30 मार्च को सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके तहत 31 मार्च को सीटों का परिणाम जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
NEET UG PG Seat Allotment Today Final Result Will Be Released on March 23
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट यूजी और पीजी के तहत सोमवार से सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया दो दिन तक चलेगी। 23 मार्च को अंतिम परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परिणाम जारी होने के अगले दिन से ही विद्यार्थियों को संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करनी होगी।

विज्ञापन


नीट काउंसलिंग कर रही मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) के मुताबिक, नीट यूजी के लिए 10 मार्च को तीसरे चरण के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई थी।

इसके तहत 14 मार्च तक ही पंजीकरण कराने व फीस भुगतान करने की सुविधा थी, लेकिन बाद में छात्रों की सुविधा को देखते हुए इसे बढ़ाकर 19 मार्च कर दिया गया था। वहीं, कॉलेजों के लिए विकल्प भरने व लॉक करने के लिए भी 19 मार्च तक का समय था। रविवार को यूजी व पीजी के लिए कॉलेजों की ओर से दस्तावेज की सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने का समय था। 
विज्ञापन


30 और 31 मार्च को फिर मिल सकता है दाखिले का अवसर 
एमसीसी के मुताबिक, यदि नीट यूजी की तीसरे चरण की प्रक्रिया के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो 30 मार्च को सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके तहत 31 मार्च को सीटों का परिणाम जारी किया जा सकता है, जिसके लिए एक से लेकर पांच अप्रैल तक संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके लिए छात्रों को अलग से पंजीकरण करने या फीस जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जो छात्र पहले ही किसी चरण में सीट पा चुके हैं, वे इस चरण के लिए योग्य नहीं हैं। इसी प्रकार नीट पीजी के लिए 31 मार्च और एक अप्रैल को सीट आवंटन प्रक्रिया चल सकती है। इसके बाद दो अप्रैल को अंतिम परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को तीन अप्रैल से लेकर छह अप्रैल तक कॉलेजों में रिपोर्ट करनी होगी।  बता दें कि पीजी के लिए डीएनबी कोर्स में कुछ सीटों को बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed