{"_id":"6237cd51453d2754db14fdb2","slug":"neet-allotment-of-seats-for-ug-and-pg-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट : यूजी, पीजी के लिए सीटों का आवंटन आज से, 23 मार्च को जारी होगा अंतिम परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नीट : यूजी, पीजी के लिए सीटों का आवंटन आज से, 23 मार्च को जारी होगा अंतिम परिणाम
Mon, 21 Mar 2022 06:26 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 21 Mar 2022 06:26 AM IST
सार
एमसीसी के मुताबिक, यदि नीट यूजी की तीसरे चरण की प्रक्रिया के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो 30 मार्च को सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके तहत 31 मार्च को सीटों का परिणाम जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट यूजी और पीजी के तहत सोमवार से सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया दो दिन तक चलेगी। 23 मार्च को अंतिम परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परिणाम जारी होने के अगले दिन से ही विद्यार्थियों को संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन
नीट काउंसलिंग कर रही मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) के मुताबिक, नीट यूजी के लिए 10 मार्च को तीसरे चरण के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई थी।
इसके तहत 14 मार्च तक ही पंजीकरण कराने व फीस भुगतान करने की सुविधा थी, लेकिन बाद में छात्रों की सुविधा को देखते हुए इसे बढ़ाकर 19 मार्च कर दिया गया था। वहीं, कॉलेजों के लिए विकल्प भरने व लॉक करने के लिए भी 19 मार्च तक का समय था। रविवार को यूजी व पीजी के लिए कॉलेजों की ओर से दस्तावेज की सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने का समय था।
विज्ञापन
30 और 31 मार्च को फिर मिल सकता है दाखिले का अवसर
एमसीसी के मुताबिक, यदि नीट यूजी की तीसरे चरण की प्रक्रिया के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो 30 मार्च को सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके तहत 31 मार्च को सीटों का परिणाम जारी किया जा सकता है, जिसके लिए एक से लेकर पांच अप्रैल तक संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके लिए छात्रों को अलग से पंजीकरण करने या फीस जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, जो छात्र पहले ही किसी चरण में सीट पा चुके हैं, वे इस चरण के लिए योग्य नहीं हैं। इसी प्रकार नीट पीजी के लिए 31 मार्च और एक अप्रैल को सीट आवंटन प्रक्रिया चल सकती है। इसके बाद दो अप्रैल को अंतिम परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को तीन अप्रैल से लेकर छह अप्रैल तक कॉलेजों में रिपोर्ट करनी होगी। बता दें कि पीजी के लिए डीएनबी कोर्स में कुछ सीटों को बढ़ाया गया है।
कमेंट
कमेंट X