NEET 2020 Result Update: 16 अक्तूबर को जारी होगा नीट परीक्षा का रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NEET 2020 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) नीट परीक्षा के परिणाम 16 अक्तूबर को आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जारी करेगी। गौरतलब है कि इस साल नीट की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित हुई थी। परीक्षा के लिए कुल 15.97 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 90 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। एनटीए के डीजी का कहना है कि नीट (NEET) परीक्षा का रिजल्ट 16 अक्तूबर को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के निर्धारित वक्त की घोषणा बाद में की जाएगी। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है।
इसे भी पढ़ें-10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
बताया जा रहा है कि नीट रिजल्ट की घोषणा के साथ या उससे पहले फाइनल आंसर की भी जारी कर दी जाएगी। वहीं, कोरोना संक्रमित होने व कंटेनमेंट जोन में रहने की वजह से जिन छात्रों की नीट की परीक्षा छूट गई थी, वह अब 14 अक्तूबर को संपन्न होगी। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे सभी अभ्यर्थियों को 14 अक्तूबर को परीक्षा देने की इजाजत दी है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि नीट परीक्षा का रिजल्ट सोमवार व मंगलवार तक जारी कर दिया जाएगा। लेकिन अब यह स्पष्ट हो चुका है कि परीक्षा का रिजल्ट 16 अक्तूबर को जारी होगा।
इसे भी पढ़ें-UPSEE Result 2020: यूपीटीयू एम फॉर्मा व एम आर्क परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
ऐसे चेक करें नीट का रिजल्ट
-सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-आप रोल नंबर और अन्य दूसरी जानकारियों के जरिए लॉग इन कर सकते हैं।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
-ध्यान रहे कि रिजल्ट की घोषणा के बाद ही आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X