{"_id":"5da700248ebc3e93aa19380f","slug":"neet-2020-mbbs-entrance-exam-neet-may-be-conducted-twice-a-year-nta-director-vineet-joshi-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: JEE Main की तरह NEET को भी साल में दो बार कराने की तैयारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
खुशखबर: JEE Main की तरह NEET को भी साल में दो बार कराने की तैयारी
Fri, 18 Oct 2019 02:44 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Fri, 18 Oct 2019 02:44 PM IST
सार
- जेईई मेन की तरह नीट को भी साल में दो बार कराने की चल रही तैयारी
- स्वास्थ्य मंत्रालय कर रहा है प्रस्ताव पर विचार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) भी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (JEE Main) की तरह साल में दो बार आयोजित किए जाने की तैयारी चल रही है। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के निदेशक विनीत जोशी ने इस संबंध में जानकारी दी है।
विज्ञापन
विनीत जोशी ने बताया है कि 'हमें देशभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने संदेश भेजा है। वे चाहते हैं कि जेईई मेन की तरह नीट भी साल में दो बार आयोजित की जाए। हालांकि यह योजना अभी शुरुआती चरण में है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से इस संबंध में मंजूरी मिलने के बाद ही हम इस पर आगे का काम शुरू करेंगे।'
विज्ञापन
उन्होंने बताया है कि फिलहाल नीट 2020 की परीक्षा के पैटर्न या शेड्यूल में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। अगर नीट को साल में दो बार कराने की योजना को नजदीकी भविष्य में मंजूरी मिल भी जाती है, तो भी 2020 में होने वाली एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा NEET पर इसका प्रभाव नहीं होगा। यह 2021 से ही लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : गणित के लिए क्यों नहीं दिया जाता नोबेल पुरस्कार, बताए जाते हैं ये दिलचस्प कारण
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि नीट को साल में दो बार कराने का प्रस्ताव अभी विचाराधीन है। मंत्रालय द्वारा जल्द ही इसपर कोई फैसला लिया जाएगा।
बता दें कि जेईई मेन दो बार कराने के फैसले के बाद से ही लगातार देशभर में नीट को भी दो बार आयोजित किए जाने की मांग उठ रही है। छात्रों व शिक्षकों दोनों की ये मांग है। उनका कहना है कि इससे मे़डिकल में प्रवेश लेने की चाह रखने वाले छात्रों पर दबाव काफी कम हो सकेगा।
ये भी पढ़ें : ये यूनिवर्सिटी हर छात्र को देगी नौकरी की गारंटी, सरकार ने दी मंजूरी
कमेंट
कमेंट X