फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NDA 2020 News in Hindi: Top 7 Tips To Crack NDA Mathematics Exam

NDA 2020: इन सात टिप्स से क्रैक होगा गणित विषय

Sun, 09 Aug 2020 03:04 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 09 Aug 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
NDA 2020 News in Hindi: Top 7 Tips To Crack NDA Mathematics Exam
- फोटो : PTI
NDA 2020 की परीक्षा को कुछ सप्ताह शेष बचा है। NDA के इच्छुक छात्र पूरी लगन से तैयारी कर रहे हैं। इसके माध्यम से देश के तीनों सेना थल,वायु और जल सेना में भर्ती हो सकते हैं। UPSC (Union Public Service Commission) द्वारा हर साल दो बार NDA की परीक्षा का आयोजन होता है। जहां तीन साल की कड़ी ट्रेनिंग के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाती है। यह एक बहुत प्रतिष्ठित पद होता है जहां बेहतरीन सैलरी के साथ-साथ भत्ते, पेंशन, बीमा और अन्य लाभ प्रदान कराया जाता है।
विज्ञापन

आज हम एनडीए परीक्षा के लिए शामिल होने वाले छात्रों की सबसे आम समस्या पर चर्चा करेंगे। जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि NDA परीक्षा में 2 पेपर होते हैं यानी मैथ्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट। यहां हमे दोनों विषयों पर बराबर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। लेकिन पहले पेपर यानी गणित विषय में ख़ास ध्यान देना जरुरी होता है, क्योंकि यह विषय ट्रिकी होता है।
विज्ञापन

इस ब्लॉग में हम आपको 7 सरल तरीके बताएंगे जिससे एनडीए परीक्षा में आपके गणित के अंक को बढ़ाने में आपकी मदद मिलेगी। 

1. गणित विषय को अच्छे से समझें और समय का ध्यान रखें : बता दें कि इस परीक्षा में गणित विषय में कुल120 प्रश्न होते हैं। जिसमें प्रत्येक में 2.5 अंक होते हैं। इसलिए, कुल गणित खंड में 300 अंक का पेपर होता है। उम्मीदवार जो सबसे बड़ी गलती करते हैं, वह यह है कि वे परीक्षा पास करने के लिए सभी 120 प्रश्नों को हल करना चाहते हैं। हालांकि, यहां मैं आपको बताना चाहूंगा कि ऐसा करने से बचें। जब तक कि आप सभी उत्तरों के बारे में सुनिश्चित न तब तक सबको अटेम्प बचें क्योंकि हर गलत उत्तर के लिए 0.83 अंक काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस दौरान आपको समय की कमी को भी ध्यान में रखना होगा क्योकि परीक्षा में आपके पास सिर्फ 2:30 घंटे का समय होता है। इसलिए हर सवाल को 1.5 मिनट से कम में हल करने की कोशिश करें। यदि किसी भी प्रश्न को हल करने में अधिक समय लगता है तो उसे छोड़ कर अगले सवाल पर जाएं। इस तरह आप पेपर को समय पर पूरा कर पाएंगे।
 
2. एक स्टडी शेड्यूल बनाएं : NDA परीक्षा में गणित विषय में कई सेक्शन होते हैं जैसे प्रोबेबिलिटी, त्रिकोणमिति, सीक्वेंस सीरीज आदि। हर किसी का अलग-अलग सेक्शन पर अपना कमांड होता है। इसलिए, मैं आपको सभी विषयों की एक सूची बनाने की सलाह दूंगा। फिर आपको उन विषयों को बेहतर बनाने के बारे में अच्छे से तैयारी करनी चाहिए। साथ-साथ यह भी मार्क करते चलें कि आपका किस टॉपिक पर कितना कमांड है।
 
विषय की बेसिक जानकारी स्पष्ट है तो आपको ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही पहले उन सवालों पर जोर दें जिनको आप हल कर सकते हैं इसके बाद कठिन सवालों की ओर बढ़ें। कक्षा 11 वीं और 12 वीं NCERT गणित की पुस्तकों को हल करने से शुरू करें और आवश्यकता पड़ने पर ही अन्य पुस्तकों के लिए जाएं।
 
 
3. पिछले साल के पेपर को सॉल्व करें : विगत वर्षों के पेपर को सॉल्व करने से बहुत सहायता मिलती है। इस दौरान दो बातों का ध्यान रखें-
 
  • प्रश्नों के प्रकार : परीक्षा की तैयारी को सही दिशा में करना बहुत जरूरी है। पिछले वर्ष के प्रश्नों को हल करने से आपकी गति में वृद्धि होगी और साथ ही आपको परीक्षा के एनडीए परीक्षा पैटर्न और परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के कठिनाई स्तर के बारे में पता चलेगा।यह भी ध्यान देते रहें कि प्रश्न किस पैटर्न पर पूछे जा रहे हैं।
 
  • प्रश्नों का लेवल : विगत वर्षों के पेपर को सॉल्व करते वक़्त उसकी कठिनाईयों को भी ध्यान में रखना जरुरी है। ऐसे समय में आपका व्यक्तित्व और स्वास्थ्य भी इसमें प्रमुख भूमिका निभाता है। पिछले साल के एनडीए के पेपरों को हल करने से आपको यह पता चल जाएगा कि आपको किस प्रकार के प्रश्न मिलते हैं।
 
4.माइंड मैप तैयार कर लें : जैसा कि ऊपर चर्चा किया गया है कि NDA की परीक्षा के लिए टाइम मैनेजमेंट का विशेष ध्यान रखना है। वैसे ही यह भी ध्यान रखना है कि किसी कठिन टॉपिक पर कम से कम समय व्यर्थ हो। गणित फॉर्मूला पर आधारित विषय है। यहां किसी तरह के संभावनाओं का असर नहीं होता है। इसलिए फॉर्मूला को याद रखना बेहद जरूरी है। फॉर्मूला को याद रखने से आपके प्रश्नों को सॉल्व करने की स्पीड भी अच्छी हो जाती है। परीक्षा के दौरान ऐसा करने से सभी प्रश्नों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। माना कि किसी कठिन समस्या को सॉल्व करने के बाद बेहद आंनद की प्राप्ति होती है, लेकिन परीक्षा के दौरान ऐसा करने से कई समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।
 
यहां विषय के सभी टॉपिक्स को समझना जरूरी होता है। इसलिए गणित जैसे विषय में ज्यादा से ज्यादा समय आसान और मध्यम वर्ग के प्रश्नों पर लगाना चाहिए। किसी भी टॉपिक को छोड़ना नहीं चाहिए। इसके अलावा, एनडीए के पेपर में हर साल 30-35 प्रश्न होते हैं जो सुपर सरल होते हैं और इन्हें केवल फॉर्मूलों या बुनियादी अवधारणाओं की मदद से हल किया जा सकता है।
 
5. मॉक टेस्ट : NDA में पूछे जाने वाले सवाल कई बार दोहराएं जाते हैं। इसलिए लगातार अभ्यास करते रहने से हमें जल्द ही सारे तरह के प्रश्नों पर कमांड हो जाता है जिससे प्रश्नों को हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं होता है। इसलिए खुद को जांच करने के लिए मॉक टेस्ट करते रहे। कई बार ऐसा होता है कि सवालों को हल करते-करते उसके स्टेप्स रटे होते हैं।इससे समय की बचत होती है।
 
संख्याओं के गुणन सारणी, वर्ग, वर्गमूल, घन, जैसे मूल गणनाओं को याद करने का प्रयास करें। यह भी आपके समय को बचाने में मदद करेगा।
इसके अलावा आपको सवालों के गुणवत्ता पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मॉक टेस्ट हल करते समय नियमों का पालन करें ताकि आप इसे एक आदत के रूप में विकसित करें जिससे परीक्षा के दिन किसी भी चुनौती का सामना न करना पड़े।
 
6. अंतिम परीक्षा के वक़्त प्रश्नों का चयन सही से करें : अक्सर छात्रों का ज्यादातर समय यह विचार करने में निकल जाता है कि किस तरह के प्रश्नों का पहले चयन करें। सभी प्रश्नों के उत्तर न दें क्योंकि यदि वे गलत हो जाते हैं तो आप बड़े अंकों में से कोई भी अंक खो देंगे।
लेकिन यह कैसे तय किया जाए कि कौन से प्रश्न को अस्वीकार करना है? यदि आपने परीक्षा की तैयारी के दौरान कुछ विषयों को छोड़ दिया है, तो अंतिम एनडीए परीक्षा के वक़्त उन विषयों से संबंधित प्रश्नों का प्रयास न करें। साथ ही यह मानवीय प्रवृत्ति है कि हम जवाबों का तुक्का मरकर या इधर-उधर देखकर सवाल हल करने की कोशिश करते हैं। उससे बचो! केवल उन प्रश्नों का प्रयास करें जिनके उत्तर आपको निश्चित हैं।
इसके अलावा, बाउंसर सवालों से बचें। अधिकांश आवेदक क्या करते हैं, भले ही वे किसी समाधान तक पहुंचने में सक्षम न हों या लगभग 1-2 मिनट के लिए एक प्रश्न को हल करते समय अटक न जाएं।
 
7. अन्य महत्वपूर्ण विषय: NDA की परीक्षा में गणित विषय बहुत ख़ास होता है। इसमें सभी टॉपिक्स का अच्छे से जानकारी होना जरुरी है। जैसे त्रिकोणमिति के लिए, आपको त्रिभुज, एनवर्स फंक्शन्स आदि के फॉर्मूलों को अच्छे से रटना जरुरी होता है। गणित के विषय में प्रोबेबिलिटी के बेसिक का अच्छे से समझ होना चाहिए।गणित में एक स्टेप भी गलत होने पर सारी मेहनत बेकार हो सकती है।

 
यदि आप इसी दृष्टिकोण से परीक्षा की तैयारी करते हैं तो यह आपको अच्छे मार्क लाने में मदद करेगा। एनडीए परीक्षा के गणित खंड को कठिन नहीं समझना चाहिए। अभ्यास से आप इसको सरल बना सकते हैं। असफलता से न डरें बल्कि पूरी लगन और एकाग्रता के साथ एनडीए परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। 
 
नोट- जिनके माता-पिता आर्म्ड फोर्सेज यानी आर्मी, नेवी और एयर फोर्स के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें 25% की विशेष छूट दी जा रही है। इसके लिए कूपन कोड DEFENCE25 का इस्तेमाल करना होगा। ध्यान दें कि कोर्स का शुल्क 3499 रुपये है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के लिए भी विशेष छूट है। उनको इस NDA/NA पाठ्यक्रम पर 25 फीसदी की दी जा रही है। इनके लिए कूपन कोड Safgov25 है।
 
NDA/NA से संबंधित सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें- https://bit.ly/2EXbl1W
आज ही इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए आगे दिए लिंक पर क्लिक करें- https://bit.ly/3fvANZ8
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed