NCWEB 2nd cut off 2020: दूसरी कट-ऑफ जारी, जानिए पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NCWEB 2nd cut off 2020: नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) ने दूसरे राउंड की कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। NCWEB ने बीए और बीकॉम प्रोगाम के लिए दूसरी लिस्ट जारी की है। दूसरी कट ऑफ मिरांडा हाउस और हंसराज कॉलेज ने जारी की है। बीकॉम के लिए सर्वोच्च NCWEB 2020 की दूसरी कट ऑफ सूची सामान्य वर्ग के लिए मिरांडा हाउस और हंसराज कॉलेज द्वारा 86 प्रतिशत पर जारी की गई है।
दोनों कॉलेजों की बीए में कटऑफ 82 फीसदी रही है। यह कटऑफ जनरल कैटेगिरी के लिए रही है।
इसे भी पढ़ें-ICAI CA November Exam: 1 नवंबर को जारी होगा प्रवेश पत्र, 21 नवंबर से शुरू होगी परीक्षा
बीए के लिए गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड की सबसे कम दूसरी कट ऑफ अदिति महाविद्यालय की रही। अदिति महाविद्यालय की बीए विषय के लिए सामान्य श्रेणी के लिए कटऑफ 72 फीसदी गई है। ST श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए NCWEB की दूसरी कट-ऑफ बीकॉम के लिए सबसे कम 45 प्रतिशत गई है।
इसे भी पढ़ें-Kerala University Result 2020: बीए और बीएससी पाठ्यक्रमों का रिजल्ट जारी, ऐसे दखें
NCWEB की दूसरी कट-ऑफ के तहत छात्र-छात्राएं 2 नवंबर से दाखिला ले सकते हैं। अभ्यर्थी दो नवंबर सुबह दस बजे से लेकर 4 नवंबर शाम 5 बजे तक संबंधित कॉलेजों / शिक्षण केंद्रों में दाखिला ले सकेंगे।
इसे भी पढ़ें-पिता और बेटे के संघर्ष की कहानी, ऐसे बने विपिन PCS अधिकारी
कमेंट
कमेंट X