फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NCERT advice to schools, Play songs for students during lunch breaks and classrooms if needed

स्कूलों में लंच ब्रेक और कक्षाओं के दौरान इस तरह होगा बच्चों का मनोरंजन, NCERT की सलाह

Thu, 10 Oct 2019 09:04 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 10 Oct 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
NCERT advice to schools, Play songs for students during lunch breaks and classrooms if needed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अब लंच ब्रेक के दौरान भी बच्चों के मनोरंजन की जिम्मेदारी भी स्कूलों की होगी। इसके लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT - National Council of Educational Research and Training) ने स्कूलों को एक सलाह दी है। एनसीईआरटी ने कहा है कि लंच ब्रेक्स या मिड डे मील दिए जाने के दौरान स्कूलों को बच्चों के लिए उनकी उम्र के अनुसार उचित गाने बजाने चाहिए।

विज्ञापन


एनसीईआरटी ने स्कूलों को सलाह दी है कि अगर जरूरत महसूस हो, तो कक्षाओं में पढ़ाई के दौरान भी स्कूल गाने बजाकर थोड़ी देर के लिए बच्चों का मनोरंजन कर सकते हैं। एनसीईआरटी ने 'आर्ट इंटीग्रेटेड लर्निंग' के तहत यह सलाह दी है। साथ ही कहा है कि 'शोध बताते हैं कि संगीत बच्चों में किसी चीज को ग्रहण करने की क्षमता को बेहतर करता है। यह हमारे अंदर शांति की भावना विकसित करने में भी मदद करता है।'
विज्ञापन


इतना ही नहीं, ऐसा करने से बच्चों को सकारात्मक और आनंदमय वातावरण मिलेगा। ऐसे वातावरण में रहने से उनके अंदर उत्साह की भावना भी बढ़ेगी। 

प्रयोग के बाद तैयार हुए ये निर्देश

एनसीईआरटी द्वारा ये दिशा-निर्देश एक सफल प्रयोग के बाद तैयार किए गए हैं। जामिया मिलिया इस्लामिया के साथ मिलकर मध्यप्रदेश के इछावर में 34 नगर निगम स्कूलों में एक साल तक अध्ययन किया गया। इसके बाद निर्णय हुआ कि इसे देशभर के स्कूलों में लागू किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : भारत सरकार दे रही है स्कॉलरशिप, परीक्षा पास करने पर मिलेंगे 90 हजार से ज्यादा

शिक्षकों के लिए भी बने दिशा-निर्देश

  • परिषद ने प्री-प्राइमरी, प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्तर पर कला के शिक्षकों के लिए भी अलग से दिशा-निर्देश तैयार किए हैं। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं -
  • शिक्षक किसी बच्चे की कलात्मक क्षमता पर टिप्पणी न करें।
  • बच्चों के आर्टवर्क की तुलना किसी और के साथ न करें।
  • किसी कला के लिए बच्चे क्या प्रक्रिया इस्तेमाल कर रहे हैं, इसका मूल्यांकन करें, न कि प्रोडक्ट का।
  • कला को एक टूल की तरह समझें और प्रयोग करें, न कि किसी विषय की तरह।
  • कला सीखने के लिए बच्चों को बिना किसी डर के किसी भी गतिविधि की छूट देनी चाहिए। उनपर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव नहीं डालना चाहिए।

ये भी पढ़ें : छात्रों को खुदकुशी करने से रोकने के लिए संस्थान ने ढूंढा है ये अनोखा तरीका
 

एनसीईआरटी के निदेशक प्रो. ऋषिकेश सेनापति ने इस बारे में कहा कि 'इस फैसले से बच्चों का पढ़ाई की ओर रुझान बढ़ेगा। साथ ही बच्चों और शिक्षकों के बीच सामंजस्य बेहतर होगा। बच्चे अच्छे नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर होंगे। स्कूलों में ड्रॉपआउट भी कम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed