फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NBSE HSLC, HSSLC Compartment Result 2025 Out at nbsenl.edu.in; Direct link here to download

NBSE Compartment Result 2025: नागालैंड बोर्ड 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

Wed, 16 Jul 2025 12:49 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 16 Jul 2025 12:49 PM IST
सार

NBSE HSLC, HSSLC Compartment Result 2025: नागालैंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्रों की मार्कशीट 18 जुलाई से उपलब्ध करा दी जाएगी।
 

विज्ञापन
NBSE HSLC, HSSLC Compartment Result 2025 Out at nbsenl.edu.in; Direct link here to download
NBSE Compartmental Result 2025 - फोटो : Freepik

विस्तार

NBSE Compartment Result 2025: नागालैंड स्कूल शिक्षा बोर्ड (NBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। जो भी उम्मीदवार कक्षा 10वीं (HSLC) और कक्षा 12वीं (HSSLC) की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

18 जुलाई से उपलब्ध कराई जाएगी मार्कशीट और उत्तीर्ण प्रमाणपत्र

बोर्ड ने कहा है कि इस परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की अंकतालिकाएं स्कूलों के प्रमुखों के लिए 18 जुलाई से उपलब्ध करा दी जाएंगी। इसके साथ ही छात्रों को निर्देश दिया है कि अंकतालिका और उत्तीर्ण प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए उन्हें अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। बोर्ड ने कहा है कि किसी भी छात्र को व्यक्तिगत रूप से बोर्ड की ओर से अंकतालिका उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। उन्हें इसे अपने संबंधित स्कूल (केंद्र) से प्राप्त करना होगा।

बोर्ड ने कहा है कि मार्कशीट में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर रिजल्ट प्रकाशित होने के 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NBSE 12th Compartmental, Improvement Result 2025: कैसा रहा 12वीं का परिणाम?

आर्ट्स स्ट्रीम:
  • परिणाम पीडीएफ के मुताबिक, कक्षा 12वीं (HSSSC) में आर्ट्स स्ट्रीम की कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए कुल 965 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 46.01% को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
  • आर्ट्स स्ट्रीम से इंप्रूवमेंट परीक्षा में 10 बच्चे शामिल हुए, जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 60% रहा।

 

कॉमर्स स्ट्रीम:

  • कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 146 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 44.52% को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
  • 12वीं की इंप्रूवमेंट परीक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम से एक भी बच्चे ने परीक्षा नहीं दी।

 

विज्ञान स्ट्रीम:

  • वहीं, विज्ञान वर्ग में 645 परीक्षा देने वालों में से 36.28% बच्चे पास घोषित किए गए हैं।
  • विज्ञान वर्ग से 75 बच्चों ने इंप्रूवमेंट परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 57 (76%) को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
विज्ञापन

NBSE 10th Compartmental Result 2025: कैसा रहा 10वीं का परिणाम?

परिणाम पीडीएफ के अनुसार, 10वीं की कंपार्मेंटल और इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए कुल क्रमशः 2,269 और 52 विद्यार्थी उपस्थित हुए थे। कंपार्टमेंटल परीक्षा में 41.74% (947) बच्चों को और इंप्रूवमेंट परीक्षा में 92.31% (48) बच्चों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

NBSE Compartmental Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

नागालैंड में 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा 6 से 19 जून, 2025 तक आयोजित की गई थी। परिणाम में छात्र का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, स्कूल का नाम, परीक्षा का नाम, विषय का नाम, अधिकतम अंक और प्राप्तांक, परिणाम की स्थिति जैसे विवरण शामिल होते हैं।

जो भी छात्र कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यहां बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले नागालैंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in. पर जाएं।
  • अब ताजा समाचार वाले सेक्शन के तहत कंपार्टमेंटल परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • परिणाम में दर्ज सभी विवरणों की बारीकी से जांच करें।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed