फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NBEMS warns against fake notices related to NEET PG 2024 circulating on social media; Read here

NEET PG 2024: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नीट पीजी से जुड़े फर्जी नोटिस, एनबीईएमएस ने जारी की चेतावनी

Thu, 04 Jul 2024 02:14 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 04 Jul 2024 02:14 PM IST
सार

NEET PG 2024: नीट पीजी परीक्षा से जुड़े फर्जी नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एनबीईएमएस सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे इन फर्जी नोटिस के खिलाफ चेतावनी जारी की है। एनबीईएमएस ने कहा कि "'एक्स' सहित किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका कोई आधिकारिक हैंडल/चैनल नहीं है।

विज्ञापन
NBEMS warns against fake notices related to NEET PG 2024 circulating on social media; Read here
NEET PG 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

NEET PG 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे फर्जी नोटिस के खिलाफ चेतावनी जारी की है। बोर्ड ने कहा कि नीट पीजी के संशोधित शेड्यूल को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी नोटिस शेयर किए जा रहे हैं। इन नोटिस के जरिए लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है।

विज्ञापन


एनबीईएमएस ने बताया कि जुलाई 2020 से जारी सभी नोटिस पर क्यूआर कोड लगा हुआ है। क्यूआर कोड को स्कैन करने पर यूजर को एनबीईएमएस वेबसाइट पर उक्त नोटिस पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। एनबीईएमएस के नोटिस में कहा गया है, "एनबीईएमएस के संज्ञान में आया है कि कुछ बेईमान एजेंट/दलाल अभ्यर्थियों से झूठे और फर्जी दावे कर रहे हैं तथा फिशिंग के लिए एनबीईएमएस के नाम पर फर्जी नोटिस, ईमेल, एसएमएस या सोशल मीडिया पर सामग्री का उपयोग कर रहे हैं।"

विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें भरोसा

नोटिस में कहा गया है कि ' इसके अलावा, नीट पीजी के आयोजन के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा के संबंध में सोशल मीडिया में कुछ फर्जी नोटिस प्रसारित किए जा रहे हैं।' बोर्ड ने NBEMS की आधिकारिक वेबसाइटों के बारे में भी बताया। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी कि वे NBEMS द्वारा आयोजित परीक्षाओं के बारे में किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट लिंक देखें। उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in देख सकते हैं।

सोशल मीडिया पर नहीं है एनबीईएमएस

एनबीईएमएस ने कहा कि "'एक्स' सहित किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका कोई आधिकारिक हैंडल/चैनल नहीं है। एनबीईएमएस द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के बारे में एनबीईएमएस उम्मीदवारों को कोई ईमेल या एसएमएस नहीं भेजता है। एनबीईएमएस के नाम से सोशल मीडिया पर कोई भी ईमेल/एसएमएस/संदेश प्राप्त होने पर सावधान रहें, कृपया एनबीईएमएस के नाम से एसएमएस के माध्यम से प्राप्त जानकारी को संबंधित ईमेल/एनबीईएमएस वेबसाइट अपडेट से सत्यापित करें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed