फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NBE To Release NEET PG 2021 Updated Scorecard; Check here for more Details

NEET PG 2021: स्कोरकार्ड में पकड़ाई यह बड़ी गलती, अब आज बोर्ड जारी करेगा अपडेटेड स्काेरकार्ड

Thu, 14 Oct 2021 10:11 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 14 Oct 2021 10:11 AM IST
सार

NEET PG 2021: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) आज, 14 अक्टूबर को नीट पीजी 2021 परीक्षा का संशोधित स्कोरकार्ड जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in से संशोधित स्कोरकार्ड की जांच कर सकेंगे।

विज्ञापन
NBE To Release NEET PG 2021 Updated Scorecard; Check here for more Details
NEET PG 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) द्वारा आज यानी 14 अक्तूबर को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (नीट पीजी 2021) का एक अपडेटेड स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा। हालांकि, उम्मीदवारों के लिए नीट-पीजी 2021 व्यक्तिगत स्कोर कार्ड 8 अक्तूबर को जारी कर दिया गया था, लेकिन ओबीसी / एससी / एसटी और सामान्य-पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए नीट-पीजी 2021 स्कोरकार्ड में कट-ऑफ स्कोर में एक टाइपोग्राफिकल त्रुटि नोट की गई है और इसलिए सही कट-ऑफ स्कोर के साथ अपडेटेड नीट पीजी 2021 स्कोरकार्ड आज 14 अक्टूबर से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन

एनबीई के अधिकारी ने अपने एक बयान में कहा गया है कि 14 अक्तूबर से पहले डाउनलोड किए गए नीट पीजी स्कोरकार्ड को शून्य माना जाएगा। ओबीसी/एससी/एसटी और सामान्य-पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए एनईईटी-पीजी 2021 स्कोरकार्ड में कट-ऑफ स्कोर में एक टाइपोग्राफिकल गलती की देखी गई है। यह त्रुटि स्कोरकार्ड में दिए गए कट-ऑफ में पकड़ी गई है। अब एनबीई सही कट-ऑफ स्कोर के साथ एक अपडेटेड नीट-पीजी 2021 स्कोरकार्ड 14 अक्तूबर 2021 को जारी करेगा।"

विज्ञापन

जानिए क्या है पात्रता मानदंड
नीट पीजी क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को एमडी/एमएस/स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। एमडी / एमएस / पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को नीट पीजी 2021 में 50 पर्सेंटाइल (एससी / एसटी / ओबीसी के मामले में 40 और यूआर पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के मामले में 45) से अधिक स्कोर करना होगा। अखिल भारतीय 50 फीसदी कोटा सीटों के लिए नामित काउंसलिंग अथॉरिटी द्वारा प्रदान की गई पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले ही काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे।

नीट पीजी अपडेटेड स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें

  • एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट - nbe.edu.in . पर जाएं।
  • नीट पीजी 2021 टैब पर क्लिक करें।
  • अगली विंडो पर, NEET PG 2021 आवेदक लॉगिन पर क्लिक करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें - यूजर आईडी और पासवर्ड।
  • नीट पीजी स्कोरकार्ड जमा करें और डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed