National Aptitude Test 2021: आज खत्म हो रही नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट के आवेदन की समय-सीमा, जानिए अब आगे क्या?
National Aptitude Test 2021 Deadline: एनएटी परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार, 18 अक्तूबर, 2021 को समाप्त हो रही है। इसके बाद अगले हफ्ते में परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह इस साल नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन अक्तूबर में ही करेगी। NAT 2021 एक परियोजना है जिसका उद्देश्य छात्रों को शिक्षाविदों के अलावा ज्ञान और कौशल हासिल करने में सहायता करना है। एनएटी परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार, 18 अक्तूबर, 2021 को समाप्त हो रही है। इसके बाद अगले हफ्ते में परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट nat.nta.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए उम्मीदवारों से कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं, आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम आयु 13 वर्ष और ऊपरी आयु सीमा 25 वर्ष तक है। लेवल-1 की परीक्षा में 13-15 साल के आयु वर्ग के उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे। जबकि लेवल-2 की परीक्षा के तहत 16-18 साल से कम उम्र के उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार यहां पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य जानकारियां पढ़ सकते हैं।
इन तारीखों पर होगी परीक्षा
नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन 23 और 24 अक्तूबर, 2021 को आयु समूहों के अनुसार किया जाएगा। जहां, लेवल-1 और लेवल-2 की परीक्षा 23 अक्तूबर, 2021 को होता है। वहीं, 19-21 वर्ष आयु वर्ग (लेवल- 3) और 22-25 वर्ष (लेवल-4) के लिए परीक्षा 24 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।
एनएटी 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां
- NAT 2021 पंजीकरण 11 अक्तूबर, 2021 को शुरू हुए थे।
- आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर, 2021 को मध्य रात्रि तक है।
- लेवल 1 (13 - 15 साल) और लेवल 2 (16-18 साल) के लिए परीक्षा की तारीख 23 अक्तूबर, 2021 है।
- लेवल 3 (19 - 21 वर्ष) और लेवल 4 (22 - 25 वर्ष) के लिए परीक्षा तिथि 24 अक्तूबर, 2021 है।
NAT 2021 आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://nat.nta.ac.in/ पर जाना होगा।
- होमपेज पर, नीचे स्क्रॉल करें और उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'एनएटी 2021 ऑनलाइन पंजीकरण'।
- वैकल्पिक रूप से, उम्मीदवार एनटीए द्वारा एनएटी 2021 के लिए आवेदन करने के लिए यहां दिए गए सीधे लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
- न्यू रजिस्ट्रेशन या साइन इन पर क्लिक करें।
- अपने सभी विवरण दें और आवेदन पत्र भरना शुरू करें।
- वहां मांगे गए महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट, NAT 2021 फॉर्म जमा किया जाएगा।
- भविष्य के संदर्भों के लिए उसी की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।
तुरंत आवेदन के लिए सीधा लिंक यहां उपलब्ध है।
कमेंट
कमेंट X