NATA 2022: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें
NATA 2022: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर का आयोजन काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर की ओर से किया जा रहा है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे उन्हें बीआर्क (B.Arch) के पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
विस्तार
NATA 2022: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर यानी NATA 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख सोमवार 23 मई, 2022 को है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक हैं और अब तक अपना आवेदन नहीं पूरा कर पाएं हैं, वह नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर के लिए आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाकर अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें। इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन का दूसरा मौका नहीं मिलेगा।
बीआर्क के पाठ्यक्रम में मिलेगा प्रवेश
नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर का आयोजन काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर की ओर से किया जा रहा है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे उन्हें बीआर्क (B.Arch) के पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। सत्र 2022-23 के लिए इस परीक्षा का आयोजन तीन बार में किया जाएगा।
- सत्र एक की परीक्षा-12 जून, 2022
- सत्र दो की परीक्षा-7 जुलाई, 2022
- सत्र तीन की परीक्षा- 7 अगस्त, 2022
NATA 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार अपना आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिसा-निर्देशोें का पालन करें।
- सबसे पहले उम्मीदवार NATA की आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे NATA 2022 Registration के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां अपना पंजीयन करें और फिर लॉगिन करें।
- अब आवेदन पत्र को भरें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X