{"_id":"6075cb308ebc3e246745e4eb","slug":"nata-2021-result-to-be-declared-on-april-20-check-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर : अब 20 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट, 10 को हुई थी परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर : अब 20 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट, 10 को हुई थी परीक्षा
Tue, 13 Apr 2021 10:19 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 13 Apr 2021 10:19 PM IST
सार
नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर यानी नाटा परीक्षा 2021 का रिजल्ट अब 20 अप्रैल को जारी होगा।
विज्ञापन
नाटा : नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NATA 2021: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर ( NATA 2021) के परिणाम की तारीख बदल गई है। एनएटीए रिजल्ट 2021 (NATA Result 2021) अब 20 अप्रैल को जारी होगा। वास्तुकला परिषद की तरफ से रिजल्ट जारी होगा। जो उम्मीदवार NATA 2021 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट nata.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। NATA 2021 चरण 1 की परीक्षा 10 अप्रैल को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। पहले परिणाम 14 अप्रैल को जारी किए जाने थे। लेकिन अब 20 अप्रैल को जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
NATA 2021 परिणाम स्कोरकार्ड के रूप में पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होगा। जिसे उम्मीदवार अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और इसके अलावा उनके नीचे रिजल्ट डाउनलोड करने के विभिन्न चरण बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें NATA 2021 रिजल्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थियों को एनएटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-एनएटीए की आधिकारिक वेबसाइट nata.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपनी जानकारी भरेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
स्कोरकार्ड पर अभ्यर्थियों का नाम, माता-पिता का नाम, लिंग, श्रेणी, जन्म तिथि, रोल नंबर,अंक और योग्यता आदि जानकारी लिखी होती है। NATA चरण 2 परीक्षा 12 जून को आयोजित होगी।
विज्ञापन
डायरेक्ट लिंक
यह भी पढ़ें : सीबीएसई बोर्ड : परीक्षा टालने पर हो रहा मंथन, दांव पर 30 लाख से ज्यादा छात्रों की जिंदगी
यह भी पढ़ें : सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2021 : बाल अधिकार आयोग ने दी नसीहत, परीक्षा टाले या बदले तरीका
कमेंट
कमेंट X