NATA 2019 परीक्षा के लिए प्रवेश जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NATA 2019: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) 2019 ने परीक्षा प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं वे उम्मीदवार जो परीक्षा प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहें हैं, उनको सूचित किया जा रहा है की वे अब NATA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें। जिसके लिए दिए गए लिंक nata.in पर जाएं।
आपको बता दें की, नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) परीक्षा 14 अप्रैल, 2019 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA), अप्रैल 2019 के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
NATA एडमिट कार्ड 2019 ऐसे करें डाउनलोड?
- आधिकारिक वेबसाइट, nata.in पर जाएं।
- "NATA 2019 प्रवेश पत्र वाले लिंक पर क्लिक करें।"
- अब परीक्षा अनुभाग में "NATA टेस्ट 14-अप्रैल 2019" पर क्लिक करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर होग।
- उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।
उममीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र के एक प्रिंट आउट के साथ मूल फोटो, एक पहचान पत्र/ पैन कार्ड/आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर परीक्षा केंद्र में जाना होगा। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी आपके प्रवेश पत्र पर अंकित है। उसे डाउनलोड कर समस्त जानकारियों से अवगत हो।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X