{"_id":"5ebad0f2d05a8477246ca804","slug":"mumbai-university-announces-helpline-for-counselling-students-facing-coronavirus-anxiety","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों के परमार्श के लिए मुंबई विश्वविद्यालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
विद्यार्थियों के परमार्श के लिए मुंबई विश्वविद्यालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी
Tue, 12 May 2020 10:10 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 12 May 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई विश्वविद्यालय ने मंगलवार को छात्रों के परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल सुविधा जारी की। इस हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए जारी किया गया है। मुंबई यूनिवर्सिटी ने इस हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी को कोरोना महामारी के दौरान छात्रों की चिंताओं को दूर करने और उनको परामर्श देने के लिए जारी किया है।
विज्ञापन
विद्यार्थी इन हेल्पलाइन नंबर्स और ई-मेल आईडी के जरिए अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-केरल विश्वविद्यालय ने की फाइनल सेमेस्टर परीक्षाओं की तारीख की घोषणा, पढ़िए यह नोटिस
विज्ञापन
विद्यार्थी 96190 34634 और 93737 00797 मोबाइल नंबर पर कॉल करके अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। विद्यार्थी कोविड-19 के दौरान अपनी चिंताओं और पढ़ाई संबंधी किसी भी जानकारी को इन मोबाइल नंबर पर सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बीच फोन कर परामर्श पा सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा examhelpline@mu.ac.in पर भी अपनी समस्याओं को भेज सकते हैं। यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ डिस्टेंस एंड ओपन लर्निंग के छात्र अपनी समस्याओं को info@idol.mu.ac.in पर भेज सकते हैं। इन हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी के जरिए विद्यार्थियों को परीक्षा और दाखिले संबंधित सारी जानकारियां मिलेंगी। गौरतलब है कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है।
कमेंट
कमेंट X