फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Mumbai university announces helpline for counselling students facing coronavirus anxiety

विद्यार्थियों के परमार्श के लिए मुंबई विश्वविद्यालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी

Tue, 12 May 2020 10:10 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 12 May 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
Mumbai university announces helpline for counselling students facing coronavirus anxiety
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मुंबई विश्वविद्यालय ने मंगलवार को छात्रों के परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल सुविधा जारी की। इस हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए जारी किया गया है। मुंबई यूनिवर्सिटी ने इस हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी को कोरोना महामारी के दौरान छात्रों की चिंताओं को दूर करने और उनको परामर्श देने के लिए जारी किया है।

विज्ञापन


विद्यार्थी इन हेल्पलाइन नंबर्स और ई-मेल आईडी के जरिए अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें-केरल विश्वविद्यालय ने की फाइनल सेमेस्टर परीक्षाओं की तारीख की घोषणा, पढ़िए यह नोटिस
विज्ञापन


विद्यार्थी 96190 34634 और 93737 00797 मोबाइल नंबर पर कॉल करके अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। विद्यार्थी कोविड-19 के दौरान अपनी चिंताओं और पढ़ाई संबंधी किसी भी जानकारी को इन मोबाइल नंबर पर सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बीच फोन कर परामर्श पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा examhelpline@mu.ac.in पर भी अपनी समस्याओं को भेज सकते हैं।  यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ डिस्टेंस एंड ओपन लर्निंग के छात्र अपनी समस्याओं को info@idol.mu.ac.in पर भेज सकते हैं। इन हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी के जरिए विद्यार्थियों को परीक्षा और दाखिले संबंधित सारी जानकारियां मिलेंगी। गौरतलब है कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed