MU Admission: मुंबई विश्वविद्यालय ने जारी की तीसरी दाखिला मेरिट सूची जारी; यहां जानें कैसे करें चेक
University of Mumbai 3rd Merit List 2023 OUT: मुंबई विश्वविद्यालय ने कई स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए मुंबई विश्वविद्यालय की तीसरी मेरिट सूची 2023 जारी की है।
विस्तार
University of Mumbai 3rd Merit List 2023 OUT: मुंबई विश्वविद्यालय ने कई स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए मुंबई विश्वविद्यालय की तीसरी मेरिट सूची 2023 जारी की है। किशनचंद चेलाराम कॉलेज, बीएन बंदोदकर कॉलेज और एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स सहित कॉलेजों के लिए तीसरी मेरिट सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट mu.ac.in पर जारी की गई है।
जिन आवेदकों ने मुंबई विश्वविद्यालय प्रवेश 2023-24 के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने संबंधित कॉलेजों की आधिकारिक वेबसाइटों पर श्रेणी-वार तीसरी मेरिट सूची देख सकते हैं।
मुंबई विश्वविद्यालय की मेरिट सूची 2023 में पंजीकरण संख्या, उम्मीदवार का नाम, कुल अंक, प्रतिशत और साक्षात्कार के समय का उल्लेख है। श्रेणी-वार मेरिट सूची के अलावा, एमयू कॉलेजों ने प्रत्येक कार्यक्रम के लिए कट ऑफ भी जारी किया है। जिन आवेदकों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें अपने दस्तावेजों को सत्यापित करना होगा और 7 से 10 जुलाई के बीच अपना शुल्क जमा करना होगा।
Mumbai University तीसरी मेरिट सूची 2023 कैसे जांचें?
-
उम्मीदवार किसी भी विशिष्ट कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट mu.ac.in पर जाएं। -
किसी विशिष्ट कार्यक्रम और श्रेणी के लिए तीसरी मेरिट सूची के लिंक पर टैप करें। -
स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगी। -
सूची में अपना नाम खोजें। -
अंत में कट ऑफ, आवश्यक दस्तावेज और रिपोर्टिंग तिथियां जांचें।
कमेंट
कमेंट X