फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MUHS Final Year Exams 2021 for MD/MS courses postponed, notice here

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय: स्नातकोत्तर के लिए आखिर वर्ष की परीक्षाएं स्थगित

Sat, 08 May 2021 11:47 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 08 May 2021 11:47 AM IST
सार

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए एमयूएचएस फाइनल ईयर परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
MUHS Final Year Exams 2021 for MD/MS courses postponed, notice here
विमान (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए एमयूएचएस फाइनल ईयर परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। इन परीक्षाओं को अगली सूचना तक के लिए टाल दिया गया है। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। एमयूएचएस एमडी और एमएस फाइनल ईयर परीक्षा  24 जून से शुरू होने वाली थी, लेकिन इनको अब अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में जारी आधिकारिक अधिसूचना अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट muhs.ac.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए काउंसलिंग एप लॉन्च
विज्ञापन



बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों ने अपने यहां कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। नीट पीजी परीक्षा को भी तीन महीने तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सीबीएसई और राज्य बोर्डों ने कोरोना की वजह से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। महाराष्ट्र विश्वविद्यालय ने भी स्नातक पाठ्यक्रम की परीक्षाओं को स्थगित किया है। कोरोना के चलते कई सरकारी भर्ती परीक्षाओं को भी स्थगित करना पड़ा है। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं जेईई मेन और जेईई एडवांस को भी टाल दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पहले ही  ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AIAPGET) 2021 को स्थगित कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed