फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MPBSE Board Exam 2026: MP Board Releases Dates for Class 10th and 12th Exams; Check Full Time Table

MPBSE Board Exam 2026: एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं सात फरवरी से होंगी शुरू, इस दिन से होंगे 10वीं के एग्जाम

Thu, 14 Aug 2025 07:50 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 14 Aug 2025 07:50 AM IST
सार

MPBSE 10th 12th Time Table: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित होंगी। मण्डल द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से शुरू होगी जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से आरंभ होगी।

विज्ञापन
MPBSE Board Exam 2026: MP Board Releases Dates for Class 10th and 12th Exams; Check Full Time Table
एमपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

MPBSE Board Exam 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने साल 2026 के लिए हाईस्कूल (10वीं), हायर सेकेंडरी (12वीं) और डीपीएसई (DPSE) मुख्य परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। बोर्ड की 13 अगस्त 2025 को हुई मण्डल परीक्षा समिति की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

7 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं

कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी। दोनों कक्षाओं की शुरुआत हिंदी विषय से होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


और भी पढ़ें- CM SHRI: छह सितंबर को होगी सीएम श्री प्रवेश परीक्षा; छठी से आठवीं में दाखिले के लिए 22 अगस्त तक करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को सुबह 8:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। 8:45 बजे के बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उत्तरपुस्तिकाएं परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले और प्रश्न पत्र 5 मिनट पहले वितरित किए जाएंगे।

1 महीने होगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

प्रायोगिक (Practical) परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच स्कूल स्तर पर कराई जाएंगी।

और भी पढ़ें- यूपी पुलिस दरोगा भर्ती में कैसे होगा चयन? तीन चरणों में होगा सिलेक्शन; समझें पूरा प्रोसेस
 

MP Board High School (10th) Exam Time Table 2026: यहां देखें हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा का टाइम टेबल

तिथि विषय
11 फरवरी हिंदी
13 फरवरी उर्दू
14 फरवरी NSQF, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
17 फरवरी अंग्रेजी
19 फरवरी संस्कृत
20 फरवरी मराठी, पंजाबी, गुजराती, सिंधी
24 फरवरी गणित
27 फरवरी विज्ञान
2 मार्च सामाजिक विज्ञान

MP Board Intermediate (12th) Exam Time Table 2026: यहां देखें हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा का टाइम टेबल

तिथि विषय
7 फरवरी हिंदी
9 फरवरी उर्दू, मराठी
13 फरवरी भौतिकी, अर्थशास्त्र, पोल्ट्री, मछली पालन आदि
14 फरवरी बायोटेक्नोलॉजी, गायन, वादन, तबला-पखावज
16 फरवरी संस्कृत
17 फरवरी ड्राइंग एंड डिजाइन
18 फरवरी रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन आदि
19 फरवरी मनोविज्ञान
20 फरवरी NSQF, शारीरिक शिक्षा
21 फरवरी कृषि, होम साइंस, एकाउंटेंसी
23 फरवरी जीवविज्ञान
25 फरवरी गणित
26 फरवरी राजनीति शास्त्र
27 फरवरी इन्फॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस
2 मार्च समाज शास्त्र
3 मार्च भूगोल, फसल उत्पादन, स्वास्थ्य आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed