{"_id":"5ec10e398ebc3e9037300fbe","slug":"mpbse-10th-board-exams-cancelled-know-about-class-12-exams-dates","type":"story","status":"publish","title_hn":"MPBSE: 10वीं कक्षा की परीक्षाएं हुईं रद्द और 12वीं परीक्षा की तिथि हुई जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MPBSE: 10वीं कक्षा की परीक्षाएं हुईं रद्द और 12वीं परीक्षा की तिथि हुई जारी
Sun, 17 May 2020 04:08 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 17 May 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
MP Board Result
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, MPBSE 10वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। यह घोषणा एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। सीएम ने यह भी घोषणा की कि 12वीं बोर्ड की बची परीक्षा 8 जून से 16 जून के बीच आयोजित की जाएगी। एमपी बोर्ड 10वीं के परिणाम के लिए, मुख्यमंत्री ने कहा है कि पहले आयोजित हुई परीक्षाओं के आधार पर मेरिट सूची की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
छात्र कृपया ध्यान दें कि 4 अप्रैल को बोर्ड ने एक परिपत्र जारी किया था। इसके अनुसार, एमपी कक्षा 12वीं की सभी परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी बल्कि कुछ विषय के लिए ही परीक्षाएं आयोजित होंगी। कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए पहली, दूसरी और तीसरी भाषा की लंबित परीक्षा अब रद्द हो गई है।
विज्ञापन
एएनआई को मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने MPBSE की कक्षा 10वीं के लिए शेष परीक्षाएं आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है। कक्षा 10वीं की मेरिट सूची की घोषणा परीक्षाओं के आधार पर की जाएगी। कक्षा 12 की लंबित परीक्षाएं 8 जून से 16 जून के बीच आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
परिपत्र में बताया गया था कि केवल उन्हीं परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा जो कक्षा 12वीं के छात्रों द्वारा विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए आवश्यक हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम 2020 जुलाई, 2020 तक जारी किए जाएंगे।
अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X