फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP NEET UG Counselling 2025: Round 1 Seat Allotment to Be Released on August 18; Check How to Download

MP NEET UG Counselling 2025: एमपी नीट यूजी राउंड-1 का सीट आवंटन आज होगा जारी; देखें चेक करने का तरीका

Mon, 18 Aug 2025 07:24 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 18 Aug 2025 07:24 AM IST
सार

MP NEET UG 2025: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम आज यानी 18 अगस्त को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन
MP NEET UG Counselling 2025: Round 1 Seat Allotment to Be Released on August 18; Check How to Download
MP NEET UG 2025 - फोटो : Freepik.com

विस्तार

MP NEET UG Seat Allotment: मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME) आज यानी 18 अगस्त 2025 को नीट यूजी काउंसलिंग की पहली राउंड सीट आवंटन सूची जारी करेगा। इच्छुक और चयनित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस काउंसलिंग के जरिए राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS कोर्सेज के लिए सीटों का आवंटन किया जाता है।
विज्ञापन

सीट आवंटन प्रक्रिया

सीट आवंटन उम्मीदवारों की मेरिट, काउंसलिंग में भरी गई प्राथमिकताओं, आरक्षण नीति और सीट उपलब्धता के आधार पर किया जाता है। इसमें विभिन्न कोटा शामिल हैं जैसे कि ऑल इंडिया कोटा (AIQ), सरकार कोटा, विकलांग उम्मीदवार (PWD), सैनिक कोटा, स्वतंत्रता सेनानी कोटा और सरकारी स्कूल कोटा।
विज्ञापन

MP NEET UG Counselling 2025: मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में सीटों का विवरण

एमपी नीट काउंसलिंग 2025 के तहत, कुल 1862 सीटें ओपन कैटेगरी के लिए उपलब्ध हैं, जबकि ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत 393 सीटें निर्धारित की गई हैं। मध्य प्रदेश में 85% स्टेट कोटा के अंतर्गत, प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में भी सीटों का आवंटन किया जाता है। एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के लिए उपलब्ध अंतिम सीटों का विवरण नीचे दिया गया है।
 
मेडिकल/डेंटल कॉलेज का नाम कुल सीटें ऑल इंडिया कोटा GOI कोटा शेष सीटें
गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल 250 37 8 205
गजराजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर 200 30 6 164
महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, इंदौर 250 37 3 210
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर 250 37 8 205
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा 150 22 3 125
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर 125 19 0 106
सरकारी मेडिकल कॉलेज, रतलाम 180 27 0 153
अटल बिहारी वाजपेयी सरकारी मेडिकल कॉलेज, विदिशा 180 27 0 153
सरकारी मेडिकल कॉलेज, दतिया 120 18 0 102
नंदकुमार सिंह चौहान सरकारी मेडिकल कॉलेज, खंडवा 120 18 0 102
छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, छिंदवाड़ा 100 15 0 85
बिरसा मुंडा सरकारी मेडिकल कॉलेज, शहडोल 100 15 0 85
श्रीमंत रजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी 100 15 0 85
सरकारी मेडिकल कॉलेज, सतना 150 22 0 128
सुंदरलाल पटवा सरकारी मेडिकल कॉलेज, मंदसौर 100 15 0 85
सरकारी मेडिकल कॉलेज, सिवनी 100 15 0 85
वीरेंद्र कुमार सखलेचा, सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीमच 100 15 0 85
सरकारी डेंटल कॉलेज, इंदौर 63 9 1 53
कुल 2638 393 29 2216

कैसे चेक कर सकेंगे सीट आवंटन रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Allotment List' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपनी सीट आवंटन सूची स्क्रीन पर देखें।
  • इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed