MP NEET UG 2023 Counselling: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण कल से होगा शुरू, ऐसे करें आवेदन
MP NEET UG 2023 Counselling: चिकित्सा शिक्षा विभाग (DME), मध्य प्रदेश की तरफ से 26 जुलाई से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) यूजी 2023 के लिए काउंसलिंग पंजीकरण शुरू करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP NEET UG 2023 Counselling: चिकित्सा शिक्षा विभाग (DME), मध्य प्रदेश की तरफ से बुधवार 26 जुलाई से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) यूजी 2023 के लिए काउंसलिंग पंजीकरण शुरू करेगा। उम्मीदवारों को राज्य कोटा सीटों के तहत एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश के लिए एमपी नीट 2023 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर पंजीकरण करना होगा और आवेदन पत्र जमा करना होगा।
एमपी नीट 2023 काउंसलिंग पंजीकरण 31 जुलाई को समाप्त होगा। डीएमई 26 जुलाई को रिक्तियों का प्रकाशन करेगा, 27 जुलाई की शाम 05 बजे तक रिक्तियों के खिलाफ आपत्तियां उठाई जा सकती हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 28 जुलाई को अंतिम रिक्तियों का प्रकाशन किया जाएगा।
MP NEET UG 2023 Counselling ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- dme.mponline.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए नए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना मूल विवरण दर्ज करें और पंजीकरण करें।
-
एक बार पंजीकृत होने के बाद, अपने नीट रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
एमपी नीट 2023 की काउंसलिंग के माध्यम से एमबीबीएस और बीडीएस दोनों पाठ्यक्रमों की राज्य कोटा सीटों पर प्रवेश की सुविधा मिलती है। डीएमई 85% राज्य कोटा सीटों के आवंटन के लिए काउंसलिंग आयोजित करता है। काउंसलिंग प्रक्रिया में कुल 37 सरकारी और निजी कॉलेज भाग लेंगे। एमपी नीट काउंसलिंग चार राउंड में आयोजित की जाएगी, पहला, दूसरा, मॉप-अप और कॉलेज स्तर का राउंड। यदि दूसरे राउंड के बाद कोई सीट खाली रह जाती है तो एमपी नीट 2023 काउंसलिंग के लिए मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X