फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP CPCT admit card released on cpct.mp.gov.in know how to download it here

MP CPCT Admit Card: मध्यप्रदेश सीपीसीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हुए, ऐसे डाउनलोड करें

Mon, 28 Feb 2022 08:37 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 28 Feb 2022 08:37 PM IST
सार

MP CPCT admit card: मध्यपदेश सीपीसीटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। इसका आयोजन मध्यप्रदेश एजेंसी फॉर प्रोमोशन ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नॉलॉजी (MAP_IT) की ओर से किया जाता है।

विज्ञापन
MP CPCT admit card released on cpct.mp.gov.in know how to download it here
MP CPCT Admit Card - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MP CPCT Admit Card: मध्यप्रदेश कंप्यूटर प्रवीणता प्रमाणन परीक्षा (CPCT) 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अब इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह सीपीसीटी की आधिकारिक वेबसाइट cpct.mp.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि (यूजर आईडी और पासवर्ड) आदि का प्रयोग करना होगा।

विज्ञापन

MP CPCT Admit Card: इस तारीख को होगी परीक्षा
मध्यप्रदेश कंप्यूटर प्रवीणता प्रमाणन परीक्षा यानी सीपीसीटी 2022 का आयोजन 4, 5 और 6 मार्च, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा निर्धारित किए गए विभिन्न केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

MP CPCT Admit Card: इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए अहम दस्तावेज है, बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, समय और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इनका पालन करें।

विज्ञापन

MP CPCT Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cpct.mp.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।

4. अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 

5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

MP CPCT Admit Card: क्या है सीपीसीटी परीक्षा?
मध्यपदेश सीपीसीटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। इसका आयोजन मध्यप्रदेश एजेंसी फॉर प्रोमोशन ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नॉलॉजी (MAP_IT) की ओर से किया जाता है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है, जिसका प्रयोग क्लर्क ग्रेड-3/ऑफिस असिस्टेंट/डेटा इंट्री ऑपरेटर और अन्य पदों पर भर्ती में होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed