MP CPCT Admit Card: मध्यप्रदेश सीपीसीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हुए, ऐसे डाउनलोड करें
MP CPCT admit card: मध्यपदेश सीपीसीटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। इसका आयोजन मध्यप्रदेश एजेंसी फॉर प्रोमोशन ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नॉलॉजी (MAP_IT) की ओर से किया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP CPCT Admit Card: मध्यप्रदेश कंप्यूटर प्रवीणता प्रमाणन परीक्षा (CPCT) 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अब इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह सीपीसीटी की आधिकारिक वेबसाइट cpct.mp.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि (यूजर आईडी और पासवर्ड) आदि का प्रयोग करना होगा।
MP CPCT Admit Card: इस तारीख को होगी परीक्षा
मध्यप्रदेश कंप्यूटर प्रवीणता प्रमाणन परीक्षा यानी सीपीसीटी 2022 का आयोजन 4, 5 और 6 मार्च, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा निर्धारित किए गए विभिन्न केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग करें।
MP CPCT Admit Card: इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए अहम दस्तावेज है, बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, समय और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इनका पालन करें।
MP CPCT Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cpct.mp.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
4. अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
MP CPCT Admit Card: क्या है सीपीसीटी परीक्षा?
मध्यपदेश सीपीसीटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। इसका आयोजन मध्यप्रदेश एजेंसी फॉर प्रोमोशन ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नॉलॉजी (MAP_IT) की ओर से किया जाता है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है, जिसका प्रयोग क्लर्क ग्रेड-3/ऑफिस असिस्टेंट/डेटा इंट्री ऑपरेटर और अन्य पदों पर भर्ती में होता है।
कमेंट
कमेंट X