MP Board Result 2022: परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों का क्या होगा, कब मिलेगा दूसरा मौका? यहां जानें
MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार दसवीं कक्षा में कुल 59. 54 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, बारहवीं कक्षा की सफलता प्रतिशत 72.72 फीसदी रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP Board Result 2022: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश की ओर से बीते दिन शुक्रवार को कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परिणाम अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। जिन छात्रों ने अब तक अपना परिणाम नहीं चेक किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम जल्द से जल्द चेक कर लें।
MP Board Result 2022: कितने छात्र हुए पास?
एमपी बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार दसवीं कक्षा में कुल 59. 54 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, बारहवीं कक्षा का सफलता प्रतिशत 72.72 फीसदी रहा है। परिणाम में बड़ी संख्या में छात्रों ने कंपार्टमेंट पाई है, जबकि कई छात्र फेल भी हुए हैं।
राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी कहा कि जो छात्र पास नहीं हुए हैं वे निराश न हों। परीक्षा परिणाम केवल अंकों का खेल है। अगली बार छात्र और अच्छे से अपनी पढ़ाई करें और शत प्रतिशत परिणाम लाने की कोशिश करें।
MP Board Result 2022: क्या होगा अनुत्तीर्ण छात्रों का?
दसवीं और बारहवीं कक्षा में जो भी छात्र उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं, बोर्ड की ओर से उन्हें पूरक (विशेष/ कंपार्टमेंट) परीक्षा की सुविधा दी जाएगी। दसवीं कक्षा में जो भी छात्र अधिकतम दो विषयों की परीक्षा में फेल हुए हैं, उन्हें पूरक परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा।
वहीं, जो छात्र तीन या इससे अधिक विषय में फेल हुए हैं, उन्हें पूरक की पात्रता नहीं मिलेगी। वहीं, बारहवीं कक्षा की परीक्षा में एक विषय में फेल होने वाले छात्रों को पूरक परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा। इससे अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों को पूरक की पात्रता नहीं मिलेगी।
MP Board Result 2022: कब होंगी पूरक परीक्षाएं?
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश की ओर से बारहवीं कक्षा के समस्त विषयों की पूरक परीक्षाए सोमवार, 20 जून, 2022 को आयोजित की जाएंगी। वहीं, दसवीं कक्षा के समस्त विषयों की पूरक परीक्षाएं सोमवार, 21 जून, 2022 से लेकर 30 जून, 2022 तक आयोजित की जाएंगी। बता दें कि दसवीं कक्षा में 99,710 छात्रों को कंपार्टमेंट मिली है। वहीं, बारहवीं में 96751 छात्रों को कंपार्टमेंट मिली है।
एमपी बोर्ड परिणाम में अनुत्तीर्ण छात्रों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जो भी छात्र बारहवीं में एक विषय और दसवीं एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं, तो उन्हें राज्य सरकार की रूक जाना नहीं योजना के तहत पास होने के लिए एक और मौका दिया जाएगा। इसके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा जून माह में होगी और इसके परिणाम जुलाई महीने में जारी होने की उम्मीद है। इसके लिए छात्रों को एमपी ऑनलाइन के माध्यम से अपना पंजीकरण कराना होगा। अगर जून की परीक्षा में भी छात्र फेल हो जाते हैं, तो उन्हें दिसंबर महीने में एक बार फिर परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
मध्यप्रदेश राज्य मुक्त विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की ओर से रुक जाना नहीं योजना के तहत पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। परीक्षा के लिए आवेदन 15 मई, 2022 तक जारी रहेंगे। वहीं, बोर्ड की ओर से परीक्षा का आयोजन 20 जून, 2022 को किया जाएगा। इच्छुक छात्र mpsos.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X