एमपी बोर्ड : परीक्षाओं पर फैसले को लेकर अहम बैठक आज, 10वीं की परीक्षा रद्द होने के आसार
राज्य में तेजी से बिगड़ रहे कोरोना संक्रमण के हालातों के मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा मंडल और शिक्षा विभाग के अधिकारी परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जून में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को लेकर सोमवार 26 अप्रैल को विशेष बैठक आयोजित की जा रही है। राज्य में तेजी से बिगड़ रहे कोरोना संक्रमण के हालातों के मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा मंडल और शिक्षा विभाग के अधिकारी परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला कर सकते हैं। राज्य सरकार में विद्यालय शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इस सम्बन्ध में मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर एक बैठक बुलाई है।
इस बैठक में मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों, पैटर्न और मोड (ऑनलाइन/ऑफलाइन) पर निर्णय किया जा सकता है। माना जा रहा कि राज्य में सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर ही फैसला किया जा सकता हैं। मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं यानी हाई स्कूल परीक्षा 2021 को रद्द किए जाने और 12वीं यानी हायर सेकेंड्री की परीक्षाओं को स्थगित किए जाने के साथ-साथ, नई डेटशीट, एग्जाम पैटर्न और ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में परीक्षा के आयोजन पर अंतिम निर्णय किया जा सकता है।
बता दें कि माशिम द्वारा कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 30 अप्रैल से और कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 01 मई से आयोजित की जानी थी। लेकिन इन्हें स्थगित कर दिया गया था। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 14 अप्रैल, 2021 को सूचना दी गई थी कि हाईस्कूल / हायर सेकेंड्री / हायर सेकेंड्री व्यावसायिक / डिप्लोमा इन प्री-स्कूल एजुकेशन, शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षाएं एक माह के लिए स्थगित कर दी गई हैं।
यह परीक्षाएं अब माह जून 2021 के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ की जाकर अंतिम सप्ताह तक सम्पन्न कराई जाएंगी। हालांकि, इससे पहले मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर चुका है।
प्रवेश पत्र एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विद्यालयों द्वारा प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जाएगा और प्राचार्य के हस्ताक्षर व मुहर लगाने के बाद परीक्षार्थियों को वितरित किया जाएगा।
प्रवेश पत्र मिलने के बाद विद्यार्थी इसमें दी गई हर जानकारी को ध्यान से पढ़ लें। अगर किसी भी विद्यार्थी के प्रवेश पत्र में विषय या माध्यम संबंधी कोई त्रुटि मिलती है, तो उसे एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट के माध्यम से ठीक कराया जा सकता है। विभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार विद्यार्थी 10 मई तक संशोधन शुल्क जमा करके इसमें सुधार करा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X