फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Board exam 2020 class 10 and 12 theory paper of 80 marks, know passing marks, new pattern

MP Board 2020: परीक्षा 100 नहीं 80 अंकों की होगी, पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

Sun, 20 Oct 2019 11:23 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 20 Oct 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
MP Board exam 2020 class 10 and 12 theory paper of 80 marks, know passing marks, new pattern
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश ने बोर्ड परीक्षा में बड़े बदलाव किए हैं। राज्य में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अंकों की नई व्यवस्था लागू की। कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए यह राहत की खबर है। उन्हें अब 100 नहीं, सिर्फ 80 अंकों की लिखित परीक्षा देनी होगी। इस थ्योरी पेपर में पास होने के लिए छात्रों को 33 की जगह 27 अंक लाने होंगे।

विज्ञापन


यानी सीबीएसई समेत अन्य कई बोर्ड की तरह ही मध्यप्रदेश बोर्ड में भी थ्योरी और प्रैक्टिकल दो अलग-अलग परीक्षाएं होंगी। 80 अंकों का थ्योरी पेपर और 20 अंकों का प्रैक्टिकल लिया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि यह बदलाव 2019 की बोर्ड परीक्षा से ही लागू किया गया था, लेकिन इसका सही से प्रचार-प्रसार नहीं हो सका था। इस कारण छात्र इस नए पैटर्न का लाभ नहीं ले पाए थे। इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गंभीरता दिखाई है। राज्य के सभी उच्च व उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के प्राचार्यों को नई योजना के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : अब अभिभावक नहीं 'तमन्ना' तय करेगा छात्रों का करियर, ये है केंद्र की तैयारी

10वीं कक्षा: अब हर विषय में प्रैक्टिकल

मध्यप्रदेश बोर्ड में पहले 10वीं के सिर्फ विज्ञान के लिए छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा देते थे। यह 25 अंकों की होती थी। लेकिन अब हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान के लिए भी प्रैक्टिकल होगा। विज्ञान समेत ये सभी परीक्षाएं 20 अंकों की होंगी। यानी विज्ञान की मुख्य परीक्षा 75 की जगह अब 80 अंकों की होगी।

12वीं कक्षा: अब कॉमर्स में भी प्रैक्टिकल

इधर 12वीं कक्षा में भी विज्ञान, कला और गृह विज्ञान विषयों में छात्रों को 75 की जगह 70 अंकों की मुख्य परीक्षा देनी होगी। जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 25 की जगह 30 अंकों की कर दी गई है। इसके अलावा कॉमर्स में भी प्रैक्टिकल की परीक्षा होगी। हालांकि कॉमर्स के छात्रों को 80 की मुख्य परीक्षा और 20 अंको का प्रैक्टिकल देना होगा।

ये भी पढ़ें : छात्रा को पेपर खाली छोड़ने पर भी मिले 100 फीसदी, आखिर कौन सी थी ये तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed