फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board Class 10th 12th Compartment Exam Registration Starts on May 4th check MPBSE Exam Schedule

एमपी बोर्ड : 10वीं 12वीं पूरक परीक्षा आवेदन आज से शुरू होंगे, यहां देखें कंपार्टमेंट एग्जाम शेड्यूल

Wed, 04 May 2022 12:22 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 04 May 2022 12:22 AM IST
सार

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) की डेट शीट के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा जून में आयोजित की जानी निर्धारित की गई है। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म बुधवार, 04 मई, 2022 को जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
MP Board Class 10th 12th Compartment Exam Registration Starts on May 4th check MPBSE Exam Schedule
MP Board Compartment Exam Registration - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। डेट शीट के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा जून में आयोजित की जानी निर्धारित की गई है। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म बुधवार, 04 मई, 2022 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय के लिए 359 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा, जिसके लिए वे उपस्थित होना चाहते हैं। बता दें कि 10वीं कक्षा में 99,710 छात्रों को कंपार्टमेंट मिली है। वहीं, 12वीं में 96,751 छात्रों को कंपार्टमेंट मिली है। 

विज्ञापन

MP Board 2022: फरवरी-मार्च में आयोजित की गई थी बोर्ड परीक्षाएं

एमपीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं के लिए एमपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च, 2022 तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। दोनों कक्षाओं के परिणाम 29 अप्रैल को घोषित किए गए थे। इस साल, कक्षा 12वीं का परिणाम है 72.72 प्रतिशत रहा। इसी तरह हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 59.54 फीसदी रहा है। हाई स्कूल परीक्षा (कक्षा 10वीं) के परिणाम की मेरिट सूची में, 55 लड़कियों और 40 लड़कों (कुल 95) को जगह मिली है। 12वीं कक्षा में 93 लड़कियों और 60 लड़कों (153) ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमपी बोर्ड : 10वीं की पूरक परीक्षा 20 जून तो 12वीं की 21 जून से शुरू

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश की ओर से बारहवीं कक्षा के समस्त विषयों की पूरक परीक्षाए सोमवार, 20 जून, 2022 को आयोजित की जाएंगी। वहीं, दसवीं कक्षा के समस्त विषयों की पूरक परीक्षाएं सोमवार, 21 जून, 2022 से लेकर 30 जून, 2022 तक आयोजित की जाएंगी। 

 

विज्ञापन

MP Board रिजल्ट में फेल छात्र करें यह काम

एमपी बोर्ड परिणाम में अनुत्तीर्ण छात्रों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जो भी छात्र बारहवीं में एक विषय और दसवीं एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं, तो उन्हें राज्य सरकार की रूक जाना नहीं योजना के तहत पास होने के लिए एक और मौका दिया जाएगा। इसके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा जून माह में होगी और इसके परिणाम जुलाई महीने में जारी होने की उम्मीद है। इसके लिए छात्रों को एमपी ऑनलाइन के माध्यम से अपना पंजीकरण कराना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed