{"_id":"5ef068278ebc3e431f7ff846","slug":"mp-board-12th-10th-result-2020-to-be-available-on-this-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"MPBSE Mp Board Result: जानें कब जारी होंगे 10वीं-12वीं परीक्षा के परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MPBSE Mp Board Result: जानें कब जारी होंगे 10वीं-12वीं परीक्षा के परिणाम
Mon, 22 Jun 2020 02:03 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Mon, 22 Jun 2020 02:03 PM IST
सार
- एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in है।
- बोर्ड रिजल्ट की घोषणा 22 जून से 25 जून के बीच हो सकती है।
विज्ञापन
MPBSE mp board
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE- The Madhya Pradesh Board of Secondary Education) जल्द ही 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। जो छात्र एमपी बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, उन्हें बता दें कि परिणाम मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर नजर बनाएं रखें।
विज्ञापन
संभावना है कि मध्य प्रदेश सेकेंड्री बोर्ड रिजल्ट 2020 की घोषणा 22 जून से 25 जून के बीच हो सकती है। हालांकि, अभी तक बोर्ड ने तिथि को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते रिजल्ट की घोषणा होने में देरी हुई।
विज्ञापन
इस साल 1 करोड़ 33 लाख कॉपियों का मूल्यांकन होना है। बोर्ड ने 10वीं का मूल्यांकन पूरा हो गया है और 12वीं कक्षा का मूल्यांकन लगभग 30 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि राज्य में 12वीं की परीक्षाएं किसी भी स्थिति में आयोजित की जाएंगी। हालांकि, 10वीं परीक्षा के शेष दो पेपरों को रद्द कर दिया गया है। रद्द किए गए 10वीं कक्षा पेपर के लिए स्टूडेंट को अन्य विषयों में उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कोचीन शिपयार्ड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, स्नातक आज ही करें आवेदन
कमेंट
कमेंट X