कोरोना का कहर: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने रद्द की 10वीं बोर्ड परीक्षा, 12वीं की परीक्षा स्थगित
मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल ने 10वीं की परीक्षा रद्द करने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं, इसके अलावा, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं की परीक्षाएं भी आगामी आदेश तक स्थगित की गईं हैं। कोरोना संक्रमण सामान्य होने की स्थिति में 12वीं की परीक्षा के आयोजन की सूचना 20 दिन पूर्व दी जाएगी।
माशिम ने कहा कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं की परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित की जाती हैं। कोरोना संक्रमण सामान्य होने की स्थिति में इन परीक्षाओं के आयोजन की सूचना 20 दिवस पूर्व दी जाएगी। साथ ही नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों के परीक्षा परिणाम तैयार किए जाने संबंधी परिपत्र भी जारी किया है। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना आदेश यहां पढ़ा एवं डाउनलोड किया जा सकता है।
आगे की स्लाइड में नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों के परीक्षा परिणाम तैयार किए जाने संबंधी परिपत्र का सीधा लिंक भी दिया गया है।
बता दें कि पूर्व में एमपीबीएसई, भोपाल की ओर से 10वीं की बोर्ड परीक्षा 30 अप्रैल से, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा एक मई से आयोजित की जानी थी। लेकिन बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 12वीं की परीक्षा को जून के पहले सप्ताह से आयोजित कराने का फैसला लिया गया था। इन्हें अब अगले आदेश तक टाल दिया गया है। वहीं, 10वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने के संबंध में अंतिम फैसला नहीं हो सका था। बीते दिनों 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की तरफ से एक बैठक भी बुलाई गई थी। लेकिन अब फैसला भी हो चुका है और अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी 12वीं की परीक्षा स्थगित करने संबंधी अधिसूचना की जानकारी ट्वीट कर दी गई है।
आगे की स्लाइड में नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों के परीक्षा परिणाम तैयार किए जाने संबंधी परिपत्र का सीधा लिंक भी दिया गया है।कोरोना संक्रमण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित होने वाली 12वीं की परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित की जाती हैं। कोरोना संक्रमण सामान्य होने की स्थिति में इन परीक्षाओं के आयोजन की सूचना 20 दिवस पूर्व दी जायेगी। pic.twitter.com/AOsVuU1Rbt
— School Education Department, MP (@schooledump) May 14, 2021
10वीं बोर्ड परीक्षा रद्द किए जाने की अधिसूचना यहां पढ़ें पेज एक
कोरोना संक्रमण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 10वीं की परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों के परीक्षा परिणाम तैयार किये जाने संबंधी परिपत्र की प्रति संलग्न प्रेषित है। pic.twitter.com/gopxWm27jb
— School Education Department, MP (@schooledump) May 14, 2021
नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों के परीक्षा परिणाम तैयार किए जाने संबंधी परिपत्र यहां क्लिक कर डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X