फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Modi US Visit Now Diwali to be school holiday in New York City, NY City Mayor and NY Assembly Member Announced

सौगात : अब न्यूयॉर्क शहर के स्कूलों में भी मिलेगी दिवाली की छुट्टी, विधेयक पारित

Tue, 27 Jun 2023 10:57 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 27 Jun 2023 10:57 AM IST
सार

अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहने वाले प्रवासी भारतीयों की संस्कृति को महत्व देते हुए यहां के प्रशासन ने दिवाली को स्कूलों के लिए सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल कर दिया है। शहर के मेयर एरिक एडम्स ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

विज्ञापन
Modi US Visit Now Diwali to be school holiday in New York City, NY City Mayor and NY Assembly Member Announced
diwali - फोटो : istock

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के लिए खुशखबर आई है। न्यूयॉर्क सिटी के स्कूलों में अब दीपावली के त्योहार पर अवकाश की सौगात दी गई है। अधिकारियों ने घोषणा करते हुए कहा कि रोशनी का त्योहार दिवाली अब न्यूयॉर्क शहर में स्कूल की छुट्टियों के रूप में मनाया जाएगा और यह भारतीय समुदाय सहित शहर के निवासियों के लिए एक जीत है। 

विज्ञापन

दिवाली की छुट्टी करने वाला विधेयक पारित

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि उन्हें गर्व है कि राज्य विधानसभा और राज्य सीनेट ने न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूलों में दिवाली की छुट्टी करने वाला विधेयक पारित कर दिया है। उन्होंने सोमवार को सिटी हॉल से एक विशेष घोषणा में कहा, हमें विश्वास है कि गवर्नर इस विधेयक पर हस्ताक्षर करके इसे कानून बना देंगे। एडम्स ने कहा कि यह न केवल भारतीय समुदाय के पुरुषों और महिलाओं और दिवाली मनाने वाले सभी समुदायों की जीत है, बल्कि यह न्यूयॉर्क की भी जीत है।  इस वर्ष से न्यूयॉर्क शहर में सार्वजनिक स्कूलों में दिवाली की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 वर्ष से अधिक समय से हो रही थी मांग 

न्यूयॉर्क से असेंबली सदस्य बनने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला जेनिफर राजकुमार ने कहा कि दो दशकों से अधिक समय से, दक्षिण एशियाई और इंडो-कैरेबियन समुदाय ने इसके लिए संघर्ष किया है। आज, मेयर और मुझे पूरी दुनिया के सामने खड़े होकर यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि अब से और हमेशा के लिए, दिवाली पर न्यूयॉर्क शहर में स्कूल की छुट्टी होगी।  

विज्ञापन

छह लाख से अधिक भारतीय अमेरिकियों की जीत

राजकुमार ने कहा कि दिवाली की छुट्टी को कानून में शामिल किया जाना चाहिए। आखिरकार, दिवाली पर हमारे महान शहर में छुट्टी होगी। इसलिए आज हम न्यूयॉर्क शहर में छह लाख से अधिक भारतीय अमेरिकियों से कहते हैं कि दिवाली सिर्फ एक छुट्टी नहीं है। यह एक अमेरिकी छुट्टी है, और दक्षिण एशियाई समुदाय अमेरिकी कहानी का हिस्सा है।  

 

12वीं संघीय मान्यता प्राप्त छुट्टी बन जाएगी : ग्रेस मेंग

कांग्रेसनल एशियन पैसिफिक अमेरिकन कॉकस की प्रथम उपाध्यक्ष ग्रेस मेंग ने कहा कि हम इस स्कूल की छुट्टी के लिए जोर दे रहे हैं, और मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि अब हम वास्तविकता के करीब हैं। मेंग ने कहा कि स्कूल कैलेंडर में दिवाली जोड़ने से सभी न्यूयॉर्क वासियों के लिए सांस्कृतिक विविधता और समावेशिता को बेहतर ढंग से समझने का एक मौका है। दिवाली दिवस अधिनियम के तहत, दिवाली संयुक्त राज्य अमेरिका में 12वीं संघीय मान्यता प्राप्त छुट्टी बन जाएगी। पिछले महीने ही मेंग ने दिवाली को संघीय अवकाश बनाने के लिए कांग्रेस में एक विधेयक पेश किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed