फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Mizoram government has ordered a probe into alleged laxity of a school in submitting internal assessment marks

कार्रवाई : आंतरिक मूल्याकंन अंक अपलोड करने में देरी, प्राचार्य निलंबित व जांच भी शुरू

Thu, 24 Jun 2021 09:29 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 24 Jun 2021 09:29 PM IST
सार

राज्य सरकार द्वारा संचालित मिजो हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल को इंटरनल असेसमेंट मार्क्स अपलोड करने में अनियमितता के आरोप के कारण निलंबित कर दिया गया है। वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक जेम्स लालरिंचन को तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

विज्ञापन
Mizoram government has ordered a probe into alleged laxity of a school in submitting internal assessment marks
बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण इस साल कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करना पड़ा है। ऐसे में राज्य शिक्षा बोर्ड की ओर से अपने-अपने राज्य में आंतरिक मूल्यांकन का क्राइटेरिया तय किया गया था। इसके तहत तय समय-सीमा में स्कूलों को छात्रों के अंक अपलोड करने थे। लेकिन एक स्कूल पर अंकों को अपलोड करने में ढिलाई बरतना भारी पड़ गया है। सरकार ने इस प्रकरण पर सख्त कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल को भी निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन

 
यह पूरा मामला मिजोरम का है। राज्य सरकार द्वारा संचालित मिजो हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल को इंटरनल असेसमेंट मार्क्स अपलोड करने में अनियमितता के आरोप के कारण निलंबित कर दिया गया है। वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक जेम्स लालरिंचन को तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है। मिजोरम शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मिजोरम सरकार ने राज्य बोर्ड को 25 छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन अंक जमा करने में एक स्कूल प्राधिकरण की कथित ढिलाई की जांच के आदेश दिए हैं। इस लापरवाही के कारण उन छात्रों के कक्षा 12वीं की परीक्षा में गलत परिणाम आया है।
विज्ञापन


सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक जेम्स लालरिंचन को मिजो हायर सेकेंडरी स्कूल की विफलता की जांच करने और राज्य बोर्ड को छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन अंक जमा करने के लिए नियुक्त किया है। यह आदेश बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) द्वारा राज्य सरकार से इस कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग, के एक दिन बाद आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिजोरम स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक जेम्स लालरिंचन ने कहा कि वह इस बात की जांच करेंगे कि क्या स्कूल प्रशासन की ओर से कोई लापरवाही हुई है या नहीं। उन्होंने कहा, शुरुआती परिणामों के अनुसार, 25 छात्रों ने परीक्षा पास नहीं की थी, क्योंकि उनके अंक अपलोड ही नहीं हुए थे। प्रारंभिक जांच के बाद, मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने मंगलवार को आंतरिक मूल्यांकन अंकों को अपडेट करने के बाद उनके परिणामों में सुधार किया।


इस सुधार के बाद इनमें से 23 छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की और दो अनुत्तीर्ण हुए। बोर्ड ने 18 जून को नतीजे घोषित किए थे। वहीं, सरकार ने एक अलग आदेश में प्रिंसिपल सी ललहलियापा को पदमुक्त करने और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव ललथंजामा को मिजो हायर सेकेंडरी स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसिपल का पदभार संभालने के लिए भी नियुक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed