फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Miss Universe 2021 India Harnaaz Kaur Sandhu Schooling, College, Education Background and Qualification

Harnaaz Kaur Sandhu: इस कॉलेज में पढ़ती हैं मिस यूनिवर्स 2021, हरनाज संधू की स्कूलिंग भी ट्राइसिटी में हुई

Mon, 13 Dec 2021 08:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 08:58 PM IST
सार

Miss Universe 2021 Harnaaz Kaur Sandhu College & Schooling:  ग्रैंड फिनाले में दक्षिण अफ्रीका और पराग्वे की सुंदरियों को पछाड़कर दुनिया में लोहा मनवाने वाली हरनाज पर देश को नाज है। आइए जानते हैं कहां से पढ़ी हैं हमारी नई मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू।

विज्ञापन
Miss Universe 2021 India Harnaaz Kaur Sandhu Schooling, College, Education Background and Qualification
मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू - फोटो : Instagram

विस्तार

भारत की बेटी हरनाज कौर संधू (Harnaaz Sandhu) के मस्तक पर विश्व सुदंरी का ताज सज चुका है। हरनाज कौर ने 70वीं मिस यूनिवर्स (Miss Universe) प्रतियोगिता के अलग-अलग राउंड में 75 देशों की सुंदरियों को मात देकर Miss Universe 2021 का खिताब जीता है। ग्रैंड फिनाले में दक्षिण अफ्रीका और पराग्वे की सुंदरियों को पछाड़कर दुनिया में लोहा मनवाने वाली हरनाज पर देश को नाज है। हरनाज की सफलता से न केवल उनके स्कूल, कॉलेज, पूरी ट्राइसिटी चंडीगढ़ ही नहीं वरन पूरा देश गर्वित है। आइए जानते हैं किस स्कूल और कॉलेज से पढ़ी हैं हमारी नई मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू।

विज्ञापन

इस प्रतियोगिता पर दुनियाभर की निगाहें टिकी थीं,लेकिन जिन्होंने पलके भी न झपकाई, वे हैं चंडीगढ़ और मोहाली वासी। वे इस्राइल के दक्षिणी शहर इलात में हो रही इस प्रतियोगिता के हर अपडेट को जानने के लिए काफी लालायित थे। हर स्टेज पर सांसों के उतार-चढ़ाव के साथ अपनी बेटी के सिर पर विश्व सुंदरी का ताज सजता हुआ देखने की बेसब्री भी बढ़ रही थी। जैसे ही हरनाज के मस्तक पर मिस यूनिवर्स 2021 का ताज सजाया गया, वैसे ही पूरा शहर और देश जश्न से झूम उठा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीसीजी चंडीगढ़ की छात्रा हैं मिस यूनिवर्स 2021

हरनाज कौर संधू का परिवार मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है, लेकिन उनका हाल मुकाम चंडीगढ़ के पास मोहाली शहर है। हरनाज की स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई भी यहीं हुई है। हरनाज कौर संधू ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ के सेक्टर-40 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल और सेक्टर-35 के खालसा स्कूल से की थी। इसके बाद स्नातक स्तर की शिक्षा के लिए उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित PG GCG यानी पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में दाखिला लिया था। वह एमए लोक प्रशासन की पढ़ाई कर रही हैं। स्कूल से लेकर कॉलेज के दौरान उन्होंने कभी कोचिंग ज्वॉइन नहीं की। 

विज्ञापन

हरनाज को शुरू से था मॉडलिंग से लगाव, कईं प्रतियोगिताएं जीतीं

हरनाज को शुरू से मॉडलिंग से लगाव था। वे हमेशा कुछ अलग और बड़ा करने की ख्वाहिश रखती थीं। मिस यूनिवर्स 2021 के लिए दावेदारी जताने से पहले वे लिवा मिस दिवा यूनिवर्स 2021 का खिताब भी जीत चुकीं हैं। वहीं, इससे पहले हरनाज Femina Miss India-2019 के ग्रैंड फिनाले में पहुंची थीं। हरनाज को थिएटर से भी खासा लगाव है। वह पशुओं और वन्य जीव प्रेमी भी है। अपने कॉलेज की प्रतियोगिताओं में भी वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। उन्हें कॉलेज के वार्षिक उत्सव समारोह में दिवा ऑफ कॉलेज अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed