{"_id":"614d19568ebc3ef8d7270ebd","slug":"microsoft-company-will-provide-internship-to-50-thousand-students-launched-virtual-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रोसॉफ्ट: कंपनी 50 हजार छात्रों को कराएगी इंटर्नशिप, वर्चुअल प्रोग्राम लॉन्च","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
माइक्रोसॉफ्ट: कंपनी 50 हजार छात्रों को कराएगी इंटर्नशिप, वर्चुअल प्रोग्राम लॉन्च
Fri, 24 Sep 2021 05:48 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 24 Sep 2021 05:48 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन कोर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय छात्रों के लिए वर्चुअल इंटर्नशिप प्रोग्राम लॉन्च किया है। फ्यूचर रेडी टैलेंट नामक इंटर्नशिप प्रोग्राम से भारतीय छात्रों के तकनीक कौशल में इजाफा होगा, जिससे उन्हें नौकरियां पाने में मदद मिलेगी। कंपनी ने कहा कि इंटर्नशिप का मकसद छात्रों के भीतर बिजनेस में आ रही चुनौतियों के समाधान की दिशा में काम करना है।
विज्ञापन
यह उन छात्रों के लिए है, जिन्होंने 2021 में स्नातक पूरा किया है या 2022 या 2023 तक स्नातक पूरा कर लेंगे। ऐसे छात्र किसी भी स्पेशलाइजेशन से आवेदन कर सकते हैं। 8 सप्ताह तक के इस इंटर्नशिप के लिए फ्यूचर रेडी टैलेंट वेबसाइट के जरिये आवेदन करना होगा, जिसकी आखिरी तारीख 29 सितंबर, 2021 है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X