MHT CET 2021: पीसीबी ग्रुप के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस डायरेक्ट लिंक की मदद से करें डाउनलोड
Maharashtra mht cet admit card 2021: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल ने आज, 21 सितंबर को पीसीबी ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी हॉल टिकट जारी किया है। महा सीईटी पीसीबी ग्रुप के एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए, छात्रों को अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा एमएचटी सीईटी 2021 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। यह प्रवेश पत्र केवल भौतिकी (फिजिक्स), रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) और जीव विज्ञान (बायोलॉजी) ग्रुप के लिए जारी किया गया है। वहीं इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि स्ट्रीम की परीक्षा आज यानी 21 सितंबर से शुरू हो गई हैं और 1 अक्टूबर 2021 को समाप्त होंगी। जिन अभ्यर्थियों ने एमएचटी सीईटी 2021 पीसीबी ग्रुप के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2021.mahacet.org पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके प्रवेश पत्र का डाउनलोड करना होगा। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2021 अनिवार्य दस्तावेजों में से एक है, और इसके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2021: अभ्यर्थी ऐसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र
पीसीबी ग्रुप के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे साझा किया गया है, साथ ही इसे डाउनलोड करने के चरण भी दिए गए हैं। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की विसंगति के मामले में परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकारी से संपर्क करें।
- महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2021.mahacet.org पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध 'एडमिट कार्ड' की लिंक पर क्लिक करें।
- आपको एक नई विंडो पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
- वैकल्पिक रूप से, अभ्यर्थी इस सीधी लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं - पीसीबी के लिए एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2021।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
- प्रवेश पत्र की जांच करें और डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
दो पालियों में आयोजित की परीक्षा
एमएचटी सीईटी 2021 परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। पीसीएम के लिए परीक्षा मंगलवार को कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए संपन्न हुई। परीक्षा पर अधिक अपडेट प्राप्त करने और एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए ऊपर साझा की गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
कमेंट
कमेंट X