फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MHT CET 2022 Revised Exam Dates Announced Check Maharashtra CET 2022 New Exam Schedule released on cetcell.mahacet.org

MHT CET 2022: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी, यहां देखें नई डेटशीट

Tue, 03 May 2022 10:17 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 03 May 2022 10:17 PM IST
सार

राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने नए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम को जारी किया। 

विज्ञापन
MHT CET 2022 Revised Exam Dates Announced Check Maharashtra CET 2022 New Exam Schedule released on cetcell.mahacet.org
Maharashtra CET 2022 New Exam Schedule - फोटो : संवाद

विस्तार

महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल की ओर से महाराष्ट्र सामान्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने नए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम को जारी किया। इससे पहले सामंत ने ही सामान्य प्रवेश परीक्षाओं के स्थगित किए जाने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन

उदय सामंत ने ट्वीट कर शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए सभी सीईटी के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम को साझा किया है। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए महाराष्ट्र की सामान्य प्रवेश परीक्षा पांच अगस्त से 11 अगस्त, 2022 तक आयोजित की जाएगी। जबकि, फार्मेसी के लिए प्रवेश परीक्षा 12 से 20 अगस्त, 2022 तक निर्धारित है। 

विज्ञापन

एमबीए सीईटी (MHT MBA CET), एमएमएस सीईटी (Maha MMS CET), एमसीए सीईटी (Maha MCA CET), एम आर्क सीईटी (Maha MArch CET), बी प्लानिंग सीईटी (Maha BPlanning CET), बीए-बीएड (BA-BEd), बीएससी-बीएड (BSc-BEd) एकीकृत पाठ्यक्रम, बीपीएड (BPEd), एमपीएड (MPEd) और  एलएलबी (LLB) जैसे कई पाठ्यक्रमों के लिए एमएचटी सीईटी (MHT CET) 2022 के लिए पुनर्निर्धारित तिथियों की घोषणा की है। जिन लोगों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2022.mahacet.org पर संशोधित परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं। 

महाराष्ट्र एमसीए सीईटी परीक्षा चार और पांच अगस्त को निर्धारित है और तीन साल के एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा तीन और चार अगस्त को होगी। पांच वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए दो अगस्त से आयोजित होगी और होटल प्रबंधन की प्रवेश परीक्षा 21 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बता दें कि जेईई मेन की परीक्षाओं से टकराव के कारण ये बदलाव किए गए हैं। प्रमुख परीक्षाओं का नया शेड्यूल यहां देखें। 

विज्ञापन

एमएचटी सीईटी 2022 
क्र सं परीक्षा कार्यक्रम संशोधित तिथियां
1 MAH बीपीएड 02 अगस्त, 2022
2 MAH M.Arch सीईटी 02 अगस्त, 2022
3 MAH HMCT सीईटी 02 अगस्त, 2022
4 MAH एमएड सीईटी 02 अगस्त, 2022
5 MAH LLB पांच वर्षीय 02 अगस्त, 2022
6 MHT LLB तीन वर्षीय 03-04 अगस्त, 2022
7 MAH B. Planning सीईटी 04 अगस्त, 2022
8 MAH बीए- बीएड, बीएससी- बीएड 04 अगस्त, 2022
9 MAH MCA सीईटी 04-05 अगस्त, 2022
10 MHT CET इंजीनियरिंग 05-11 अगस्त, 2022
11 MHT CET फार्मेसी 12-20 अगस्त, 2022
12 MAH एमपीएड सीईटी 21 अगस्त, 2022
13 MAH BHMCT 21 अगस्त, 2022
14 MAH बीएड सीईटी 21-22 अगस्त, 2022

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed