फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MHT CET 2022 final merit list and seat matrix released at fe2022.mahacet.org know how to check

MHT CET 2022: एमएचटी सीईटी फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे चेक और डाउनलोड करें

Thu, 13 Oct 2022 01:22 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 13 Oct 2022 01:22 PM IST
सार

MHT CET 2022: एमएचटी सीईटी CAP राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम को 18 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों के लिए सीट स्वीकृति शुल्क 1000 रुपये होगा।

विज्ञापन

विस्तार

MHT CET 2022: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमएचटी सीईटी फाइनल मेरिट लिस्ट को जारी कर दिया है। यह लिस्ट महाराष्ट्र राज्य/अखिल भारतीय उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन मोड में जारी की गई है और आधिकारिक पोर्टल पर मौजूद है। जो भी उम्मीदवार एमएचटी सीईटी काउंसलिंग में शामिल हुए थे, वे महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर फाइनल मेरिट लिस्ट को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस तारीख को जारी हुए थी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट
महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमएचटी सीईटी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट को 07 अक्तूबर, 2022 को जारी कर दिया गया था। उम्मीदवारों को इस पर 10 अक्तूबर, 2022 तक आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीट मैट्रिक्स भी जारी
एमएचटी सीईटी फाइनल मेरिट लिस्ट के साथ-साथ CAP राउंड के लिए प्रोविजनल कैटेगरी वाइज सीटें (सीट मैट्रिक्स) भी जारी हो गई है। CAP राउंड 1 के विकल्प फॉर्म को ऑनलाइन जमा और इसकी पुष्टि करने की प्रक्रिया 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच की जाएगी। 

विज्ञापन

इस तारीख को आएंगे सीट आवंटन परिणाम
एमएचटी सीईटी CAP राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम को 18 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों के लिए सीट स्वीकृति शुल्क 1000 रुपये होगा। एक उम्मीदवार जिसे सीट आवंटित की गई है, वह प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करेगा। बता दें कि महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की ओर से एमएचटी सीईटी काउंसलिंग का आयोजन सत्र 2022-23 के BE/ BTech पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जा रहा है। 

कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  fe2022.mahacet.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे MHT CET 2022 final merit list के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब सूची आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed