{"_id":"61377ee38ebc3eb79611820d","slug":"mht-cet-2021-ug-pg-exam-dates-released-check-schedule-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"MHT-CET 2021: महाराष्ट्र सीईटी यूजी और पीजी परीक्षाओं की तारीखें घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MHT-CET 2021: महाराष्ट्र सीईटी यूजी और पीजी परीक्षाओं की तारीखें घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Tue, 07 Sep 2021 08:34 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 07 Sep 2021 08:34 PM IST
सार
Maharashtra CET 2021 UG PG exam dates: राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने मंगलवार को प्रवेश परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की। मंत्री ने बताया कि छात्रों को आम प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए सरकार द्वारा कोविड- 19 से बचाव के दिशा- निर्देशाें के तहत स्थानीय यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
जूनियर इंजीनियर की परीक्षा के बाद चर्चा करते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग, महाराष्ट्र सरकार की ओर से शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए महाराष्ट्र सीईटी (MHT-CET 2021) के लिए आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। महाराष्ट्र सामान्य प्रवेश परीक्षा (Maharashtra Common Entrance Exam) विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों के लिए 15 सितंबर, 2021 से 10 अक्तूबर, 2021 तक के तहत डिग्री और स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाएगी । छात्र पूरे परीक्षा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने मंगलवार को प्रवेश परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की। मंत्री ने आगे बताया कि छात्रों को आम प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए सरकार द्वारा कोविड- 19 से बचाव के दिशा- निर्देशाें के तहत स्थानीय यात्रा की अनुमति दी जाएगी। विस्तृत कार्यक्रम के लिए राज्य सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
- निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विभिन्न बी-टेक और बी-फार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए महाराष्ट्र - सीईटी 2021 परीक्षाएं 20 सितंबर से 10 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी।
- वहीं, MAH – MBA/ MMS CET 2020 मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और मास्टर इन मैनेजमेंट स्टडीज में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाना है। इनकी परीक्षाएं 16 से 18 सितंबर, 2021 तक आयोजित की जाएंगी।
- MAH - MCA - CET 2020 मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी परीक्षा 15 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।
- MAH - M.Arch - CET 2020 मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है और MAH - B.HMCT 2020 बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। परीक्षा संयुक्त रूप से 15 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।
- MAH - M.HMCT 2020 प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी 15 सितंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X