फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MHT CET 2020 exam faces disruption due to Mumbai power cut- Check official notice, new dates on mahacet.org

MHT CET 2020: बिजली जाने की वजह से परीक्षा हुई बाधित, अब फिर होगा एग्जाम

Tue, 13 Oct 2020 01:46 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 13 Oct 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
MHT CET 2020 exam faces disruption due to Mumbai power cut- Check official notice, new dates on mahacet.org
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

MHT CET 2020: सीईटी सेल मुंबई को MHT CET इंजीनियरिंग परीक्षा 12 अक्तूबर से लेकर 20 अक्तूबर के बीच आयोजित करानी थी। सोमवार को मुंबई में अचानक बिजली गुल हो गई जिसकी वजह से हड़कंप मच गया और सब कुछ थम सा गया। ऐसे में पावर कट की वजह से पीसीएम समूह की परीक्षा भी प्रभावित हुई है। बिजली गुल होने की वजह से पांच केंद्रों की पहली पाली की परीक्षाएं प्रभावित हुई।

विज्ञापन


ऐसे में जिन छात्रों की परीक्षाएं बाधित हुई या फिर परीक्षा देने में कोई दिक्कत हुई, उनके लिए फिर से परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र सीईटी सेल ने दी है। बिजली चले जाने के कारण जिन छात्रों की परीक्षाएं बाधित हुए उनके लिए परीक्षा 20 अक्तूबर या इससे पहले फिर से आयोजित कराई जाएगी। दरअसल, पीसीएम समूह की परीक्षा सूबे के 175 केंद्रों पर 12 अक्तूबर से 20 अक्तूबर के बीच आयोजित होनी हैं। 12 अक्तूबर को बिजली की समस्या की वजह से परीक्षा केंद्रों में छात्रों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। ऐसे छात्रों के लिए फिर से परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-RBI Assistant Exam 2019: 22 नवंबर को होगा आरबीआई असिस्टेंट मेंस एग्जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बयान में कहा गया है कि मुंबई में सुबह 10 बजे बिजली गुल होने के कारण पहले सत्र के उम्मीदवारों को परीक्षा में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने के कारण पश्चिमी और मध्य रेलवे स्थानीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं, जिसकी वजह से उम्मीदवार समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सके। इन छात्रों के लिए 12 अक्तूबर की परीक्षा फिर से कराई जाएगी।  पुन: परीक्षा के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी मेल के जरिए दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें-GATE : जानिए, लेट फीस के साथ कब तक कर सकते हैं आवेदन?
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed