फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MH SET admit card 2024 released at setexam.unipune.ac.in; exam on April 7, Link here to download

MH SET 2024: महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Thu, 28 Mar 2024 06:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 06:51 PM IST
सार

MH SET Admit Card 2024 Out: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय  ने 39वीं महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
MH SET admit card 2024 released at setexam.unipune.ac.in; exam on April 7, Link here to download
एमएच सीईटी 2024 एडमिट कार्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

MH SET 2024: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) ने आज, 28 मार्च को 39वीं महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (MH SET Admit Card 2024) जारी कर दिया है। जिन भी छात्रों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in के माध्यम से अपना महाराष्ट्र सेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। एमएच सेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन

07 अप्रैल को होगी परीक्षा

विश्वविद्यालय 7 अप्रैल को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एमएच सेट परीक्षा 2024 आयोजित करेगा। परीक्षा 17 केंद्रों पर 32 विषयों में होगी। महाराष्ट्र एसईटी एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को एमएच सेट एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर एक वैध पहचान पत्र ले जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमएच सेट 2024 परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना

परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड के लिए होगा और पेपर 2 चुने हुए सबजेक्ट के लिए होगा। पेपर 1 में 100 अंको के कुल प्रश्न 50 होंगे, जिन्हें करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। पेपर 2 में 200 अंको के 100 प्रश्न होंगे, जिन्हें अभ्यर्थी को 2 घंटो में हल करना होगा।

प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को 2 अंक दिये जायेंगे। एमएच सेट पेपर 1 और 2 दोनों में गलत उत्तरों या बिना प्रयास वाले प्रश्नों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। यदि कोई छात्र नकल करते हुए या अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पाया गया, तो उसे अगली सेट परीक्षा में बैठने से रोक दिया जाएगा।

एमएच सेट 2024 एडमिट कार्ड में किसी भी विसंगति के मामले में, उम्मीदवारों को फोन नंबर (020 25622446) या setco@unipune.ac.in पर ईमेल के माध्यम से परीक्षा प्राधिकरण तक पहुंचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed