{"_id":"60bb68918ebc3e8de15b228c","slug":"meghalaya-tet-2021-registration-begins-next-week-here-s-how-to-apply","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय टीईटी 2021: अगले हफ्ते से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
मेघालय टीईटी 2021: अगले हफ्ते से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
Sat, 05 Jun 2021 05:51 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 05 Jun 2021 05:51 PM IST
सार
- शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10 जून से शुरू होगी।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
मेघालय शिक्षा विभाग अगले सप्ताह से मेघालय टीईटी 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10 जून से शुरू होगी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे मेघालय शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट megeducation.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-झारखंड बोर्ड परीक्षा 2021: रद्द नहीं हुई हैं 12वीं की परीक्षाएं, वायरल सूचना है फेक
विज्ञापन
मेघालय टीईटी परीक्षा में दो पेपर होते हैं जो कि पेपर-1 और पेपर-2 हैं। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और परीक्षा की अवधि दो घंटे 30 मिनट की होगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी होगा। इस परीक्षा के संबंध में ज्यादा जानकारी अभ्यर्थी मेघालय शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे कर सकेंगे मेघालय टीईटी 2021 परीक्षा के लिए आवेदन
-सबसे पहले मेघालय शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट megeducation.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको टीईटी 2021 का लिंक मिलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और फीस जमा करनी होगी।
-आखिर में फॉर्म सबमिट करके उसे डाउनलोड कर लें।
-आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अगले हफ्ते से होगी।
इसे भी पढ़ें-जम्मू विश्वविद्यालय: एलएलएम की प्रवेश परीक्षा 28 जून को, 21 जून तक करें आवेदन
कमेंट
कमेंट X