{"_id":"61014af08ebc3e583d633bb0","slug":"meghalaya-mbose-12th-result-2021-date-time-to-be-released-on-july-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय: 30 जुलाई को जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकेंगे चेक ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
मेघालय: 30 जुलाई को जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकेंगे चेक
Wed, 28 Jul 2021 05:47 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 28 Jul 2021 05:47 PM IST
सार
मेघालय बोर्ड 30 जुलाई को बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड की तरफ से सुबह 11 बजे बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
मेघालय बोर्ड 30 जुलाई को बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड की तरफ से सुबह 11 बजे बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसे लेकर बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी किया है। बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mbose.in पर जारी करेगा। बोर्ड की तरफ साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल स्ट्रीम सभी का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। इस साल कोरोना वायरस की वजह से बारहवीं का रिजल्ट शिलांग और तूरा दफ्तरों में डिस्प्ले नहीं होगा। इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों पर भी कोविड-19 के मद्देनजर रिजल्ट प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-केरल 12वीं का रिजल्ट 2021: प्लस टू रिजल्ट जारी, 87.67 फीसदी विद्यार्थी पास, 136 स्कूलों का रिजल्ट 100 फीसदी
विज्ञापन
विद्यार्थी www.mbose.in के जरिए बारहवीं का रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि जहां दूसरे राज्य बोर्ड ने इस साल कोरोना वायरस की वजह से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था, वहीं मेघालय बोर्ड ने बारहवीं की परीक्षाओं का आयोजन कराया था। अभ्यर्थी megresults.nic.in के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-एमपी बोर्ड रिजल्ट 2021: कल जारी होगा कक्षा 12वीं का परिणाम, नतीजे देखने हेतु यह है आधिकारिक
ऐसे देख सकेंगे बारहवीं का रिजल्ट
-सबसे पहले मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in है।
-यहां होम पेज पर आपको 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका 12वीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे और प्रिंट ले सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X