फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Medical Counselling Committee: announced NEET PG counselling schedule 2021

NEET PG 2021: एमसीसी ने जारी किया काउंसलिंग का शेड्यूल, अभ्यर्थी 20 अगस्त से कर सकते हैं आवेदन

Wed, 11 Aug 2021 03:26 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 11 Aug 2021 03:26 PM IST
सार

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट पीजी) पास करने वाले अभ्यर्थी 20 अगस्त से काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Medical Counselling Committee: announced NEET PG counselling schedule 2021
नीट पीजी 2021

विस्तार

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है और प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर पंजीकरण करना होगा।

विज्ञापन

20 अगस्त से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होकर 24 अगस्त रात 11:55 बजे तक चलेगी। अपनी पसंद के आधार पर, अभ्यर्थियों को एक सूची जमा करनी होगी। ऐसा करने के लिए विंडो 21 अगस्त से 22 अगस्त तक उपलब्ध होगी। सीट आवंटन प्रक्रिया 25 और 26 अगस्त को होगी। काउंसलिंग का परिणाम 27 अगस्त को घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन

1 सितंबर तक महाविद्यालय में करना होगा रिपोर्ट
जो लोग आवंटित संस्थान में प्रवेश चाहते हैं, उन्हें 28 अगस्त से 1 सितंबर तक कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ रखना होगा। इसके साथ ही शुल्क भी जमा करना होगा। ऐसा करने में विफल रहने पर, अगले दौर के लिए अपनी सीट को ओपन रखने की अनुमति दी जाएगी।

मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण 24 सितंबर से होगा शुरू
दूसरे दौर के लिए पंजीकरण 6 से 9 सितंबर तक होगा। उनका रिपोर्टिंग समय 14 से 18 सितंबर है। यदि कोई सीट खाली रह जाती है, तो एक मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा। मोप-अप राउंड के लिए सबसे पहले 18 सितंबर को एक सीट मैट्रिक्स प्रदर्शित किया जाएगा और इसके लिए पंजीकरण 24 सितंबर से 27 सितंबर, दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।

अभ्यर्थी कमेटी द्वारा जारी काउंसलिंग शेड्यूल देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed