MCC NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-3 के लिए कल से शुरू होंगे पंजीकरण, ऐसे करें आवेदन
NEET UG Round 3 Schedule: एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 का शेड्यूल जारी कर दिया है। पंजीकरण प्रक्रिया 29 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी और 5 अक्तूबर तक चलेगी। यहां देखें पूरा शेड्यूल, पंजीकरण प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MCC NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के राउंड-3 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल, 29 सितंबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 पूरे देश में 15% ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए आयोजित की जाती है। इसके साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) और ईएसआईसी कॉलेजों की 100% सीटों पर भी यह काउंसलिंग लागू होती है।
राउंड 3 के पंजीकरण के बाद उम्मीदवारों को सीट मैट्रिक्स और विकल्प भरने का मौका मिलेगा। इसके आधार पर सीट आवंटन सूची जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा में अपने दस्तावेज सत्यापन और कॉलेज रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
MCC NEET UG Counselling 2025 Round 3 Schedule: महत्वपूर्ण तिथियां
| गतिविधि | तिथियां |
|---|---|
| संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन | 27-28 सितंबर 2025 |
| पंजीकरण और शुल्क भुगतान | 29 सितंबर- 5 अक्तूबर 2025 |
| चॉइस फिलिंग और लॉकिंग | 30 सितंबर - 5 अक्तूबर 2025 (भुगतान 5 अक्तूबर को शाम 3 बजे/रात 11:55 बजे तक) |
| सीट आवंटन परिणाम | 8 अक्तूबर 2025 |
| आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग | 9-17 अक्तूबर 2025 |
| दस्तावेज सत्यापन | 20-25 अक्तूबर 2025 |
पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
- NEET UG एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड
- कक्षा 10वीं व 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र
- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
- जाति/दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
ऐसे पूरी करें पंजीकरण प्रक्रिया
उम्मीदवार एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 पंजीकरण के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "UG Medical" टैब पर क्लिक करें।
- अब "NEET Counselling 2025 Round 3 Registration" लिंक पर क्लिक करें।
- नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- पंजीकरण फॉर्म भरें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X