फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MCC NEET UG 2024 Counselling: Last date to confirm allotted seat of phase-2, these documents will be required

MCC NEET UG 2024: MCC की आवंटित सीट को कंफर्म करने की अंतिम तिथि, इन दस्तावेजों के साथ कॉलेज में करें रिपोर्ट

Thu, 29 Aug 2024 10:25 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 29 Aug 2024 10:25 AM IST
सार

MCC NEET UG 2024 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के पहले चरण के सीट आवंटन का परिणाम जारी हो चुका है। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुए है, वे आवंटित कॉलेज में जाकर रिपोर्ट करें।

विज्ञापन
MCC NEET UG 2024 Counselling: Last date to confirm allotted seat of phase-2, these documents will be required
MCC NEET UG 2024 Counseling - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

MCC NEET UG 2024 Counseling: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट 2024 के जारी सीट आवंटन को कंफर्म करने का आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने का अंतिम समय 29 अगस्त है।
विज्ञापन


बता दें कि नीट यूजी 2024 काउंसलिंग का प्रोविजनल रिजल्ट 24 और 23 अगस्त को घोषित किया गया था। MCC AIQ काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को राउंड-1 पात्रता मानदंड के अनुसार एमबीबीएस और बीडीएस सीटें आवंटित की गई हैं। लगभग 43 उम्मीदवारों को नीट यूजी 2024 काउंसलिंग से वंचित कर दिया गया है। नीट 2024 काउंसलिंग राउंड-1, राउंड-2 और राउंड-3 सेशन में आयोजित की जाएगी।  काउंसलिंग का राउंड-2 5 सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन


MCC NEET UG 2024 Counseling: राउंड 1 की रिपोर्टिंग शुरू
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अंतिम परिणाम के साथ  आवंटित संस्थान में NEET 2024 राउंड 1 काउंसलिंग सत्र के लिए उपस्थित होना होगा। आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त है। उम्मीदवारों को सत्यापन और प्रवेश की पुष्टि के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


MCC NEET UG 2024 Counseling: के लिए आवश्यक दस्तावेज
NEET UG 2024 काउंसलिंग के लिए आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
  • नीट एडमिट कार्ड
  • NEET स्कोरकार्ड या रैंक लेटर
  • कक्षा 10 का प्रमाण पत्र और अंकतालिका
  • कक्षा 12 का प्रमाण पत्र और अंकतालिका
  • आठ पासपोर्ट आकार के फोटो
  • अनंतिम आवंटन पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पहचान प्रमाण (आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)

NEET UG 2024 सीट आवंटन: परिणाम कैसे जांचें?
  1. नीट यूजी 2024 सीट आवंटन परिणाम की जांच  करने की प्रक्रिया इस प्रकार है।
  2. एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in खोलें।
  3. उपलब्ध लिंक 'NEET काउंसलिंग सीट आवंटन परिणाम' पर क्लिक करें।
  4. परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. पीडीएफ में अपना रोल नंबर या ऑल इंडिया रैंक (AIR) ढूंढें।
  6. सीट आवंटन आदेश डाउनलोड करें।
  7. आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए प्रतिलिपि अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed