MCBU Admit Card 2020: बीए, बीएससी और बीकॉम के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
MCBU Admit Card 2020: महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में आगामी परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं। यूनिवर्सिटी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्रों के पहले, दूसरे और तीसरे साल की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन पाठ्यक्रमों के प्राइवेट और रेगुलर कोर्स के लिए प्रवेश पत्र जारी हुए हैं जिन्हें विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट mcbu.mponline.gov.in के जरिए डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, छत्रपुर की आधिकारिक वेबसाइट
mcbu.mponline.gov.in
कैसे डाउनलोड करना है प्रवेश पत्र?
विद्यार्थियों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। यहां आपको यूजर नेम और पासवर्ड के साथ ही अपने कोर्स को चुनकर लॉग इन करना होगा। लॉग इन करते ही आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा जहां आप अपनी जानकारी देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2020: कोरोना के कहर से कॉपियों का मूल्यांकन स्थगित, रिजल्ट में होगी देरी
परीक्षा केंद्र से लेकर कोर्स का नाम और कोर्स कोड ये सब जानकारी आपके प्रवेश पत्र पर दर्ज होगी। आप अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। आपको बता दें कि अप्रैल में होने वाली परीक्षाओं के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य है। बिना प्रवेश पत्र के आपको परीक्षाओं में नहीं बैठने दिया जाएगा।
प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए डायरेक्ट लिंक पर पहुंचने के लिए क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X