{"_id":"5f058bfa2f700a57ff11445a","slug":"mca-to-be-a-two-year-course-from-2020-21-aicte","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षणिक सत्र 2020-21 से दो साल का होगा एमसीए पाठ्यक्रम: एआईसीटीई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
शैक्षणिक सत्र 2020-21 से दो साल का होगा एमसीए पाठ्यक्रम: एआईसीटीई
Wed, 08 Jul 2020 02:58 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 08 Jul 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
स्टडी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब एमसीए (MCA) की डिग्री पाठ्यक्रम सिर्फ दो साल का होगा। शैक्षणिक सत्र 2020-21 से एमसीए दो साल का होगा। एआईसीटीई ने इस बात का फैसला लिया है। इससे पहले तक एमसीए कोर्स दो साल व तीन साल अलग-अलग अवधि का होता था। लेकिन अब यह कोर्स सिर्फ दो साल की अवधि का होगा। कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातकोत्तर करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक अच्छी खबर है। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है कि एमसीए कोर्स अब दो साल का होगा।
विज्ञापन
ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन के सचिव राजीव कुमार का कहना है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने दिसंबर 2019 में हुई बैठक में एमसीए कोर्स की अवधि तीन साल से घटाकर दो साल करने पर सहमति दी थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-JNU: ऑनलाइन एग्जाम नहीं दे पाने वाले विद्यार्थियों के लिए बाद में परीक्षाएं कराएगा जेएनयू
विज्ञापन
एआईसीटीई ने अब अधिक से अधिक विद्यार्थियों को एमसीए कोर्स के प्रति आकर्षित करने के लिए फैसला लिया है कि इस कोर्स की अवधि को दो साल किया जाएगा। काउंसिल ने सभी संबद्ध कॉलेजों व विश्वविद्यालयों को इस बात की जानकारी दे दी है और अधिसूचना भी जारी कर दी है। अभी तक एमसीए दो व तीन साल की अवधि का होता था। जो विद्यार्थी बीएससी कंप्यूटर साइंस या बीसीए करने के बाद एमसीए करते थे उनके लिए एमसीए की डिग्री दो साल में पूरी होती थी। जबकि अन्य लोगों के लिए इस कोर्स की अवधि तीन साल होती थी। लेकिन अब यह कोर्स दो ही साल का होगा।
कमेंट
कमेंट X