डॉक्टर बनने की राह आसान नहीं : देश में सीटें कम, निजी कॉलेजों की फीस ज्यादा, MBBS के लिए विदेश जा रहे युवा
नीट परीक्षा पास कर एमबीबीएस सीट नहीं मिल पा रही तो इस देश से मात्र 20 लाख में करें एमबीबीएस की पूरी पढ़ाई, अधिक जानकारी के लिए अभी कॉल करें इस टोल फ्री 1800-571-0202 नंबर पर
विस्तार
डॉक्टर बनने का सपना लिये कोटा, दिल्ली, पटना जैसे शहरों में नीट की तैयारी कर रहे लाखों छात्र नीट परीक्षा में सफल होने के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीट पाने की जुगत में लगे हुए है। मौजूदा समय में आल इंडिया कोटा और राज्य कोटे की काउंसिलिंग प्रक्रिया चल रही है। जिसमें देश की 1.09 लाख एमबीबीएस सीटों को भरा जाना है। गौरतलब है कि देश भर के 571 शहरों में बनाए गए 4750 परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी(NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा(NEET-UG) का 5 मई को आयोजन कराया था। जिसमें 23 लाख 33 हजार 162 छात्रों ने भाग लिया था। जिसमें 13 लाख 15 हजार 853 छात्रों ने सफलता हासिल की है।
देश में कम हैं एमबीबीएस सीटें
देश में वैसे तो एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीएससी नर्सिंग की तकरीबन 3 लाख 25 हजार सीटें हैं। लेकिन नीट एग्जाम में सफल होने वाले बच्चों में एमबीबीएस को लेकर खास रुचि है। ज्यादातर बच्चे अन्य कोर्सेज में जाने की बजाय एमबीबीएस के लिए प्रयास कर रहे हैं। भारत में 13 लाख सफल बच्चों पर केवल 1.09 लाख एमबीबीएस सीट हैं। लिहाजा प्रतिस्पर्धा में 11.90 लाख छात्रों को निराश होकर दूसरे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं।
निजी कॉलेजों की महंगी फीस
देश में निजी कॉलेजों की फीस के कारण अधिकतर अभिभावक निराश हैं। वह या तो एमबीबीएस का सपना खो रहे हैं या फिर विदेश में एमबीबीएस के विकल्प तलाश रहे हैं। क्योंकि देश के डीम्ड यूनिवर्सिटीज में एमबीबीएस के एक वर्ष की फीस तकरीबन 20 लाख रुपये हैं। वहीं विदेश में रूस, जॉर्जिया, चीन, बांग्लादेश, नेपाल व कजाकिस्तान जैसे देश कम फीस में छात्रों को एमबीबीएस का ऑफर दे रहे हैं।
छात्रों में एमबीबीएस के लिए विदेश जाने की लगी होड़
ऐसे अभिभावक जिन्हें आल इंडिया कोटे और राज्य कोटे के अंतर्गत अपने बेटे-बेटी को एमबीबीएस सीट मिलती नहीं दिख रही वह निराश हो चले हैं। लेकिन इन अभिभावकों के पास अभी भी एक विकल्प शेष बचा है। वो है विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई का। इससे इन अभिभावकों को ये सपना पूरा हो सकता है कि उनका बेटा भी एक दिन डॉक्टर बनकर उनका नाम रौशन करेगा। ऐसे में कजाकिस्तान जैसे देश ऐसे छात्रों के लिये किसी वरदान से कम नहीं है- जहां सस्ते एमबीबीएस कोर्स उपलब्ध कराये जाते हैं। यहां मात्र 20 लाख रुपये में छात्र एमबीबीएस की पूरी पढ़ाई खत्म कर सकते हैं।
इसके लिए आपको 1800-571-0202 नंबर पर कॉल करना होगा।
कमेंट
कमेंट X