फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MBBS, BDS and BSc Nursing Admission All India Quota Second Round Counseling Begins

Medical Education: एमबीबीएस, बीडीएस तथा बीएससी नर्सिंग दाखिले; एआईक्यू दूसरे दौर की काउंसलिंग शुरू

Fri, 04 Nov 2022 12:03 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 04 Nov 2022 12:03 AM IST
सार

Medical Education: एमसीसी यानी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर अखिल भारतीय कोटे की एमबीबीएस एवं बीडीएस सीट मैट्रिक्स भी गुरुवार देर रात जारी कर दी है।

विज्ञापन
MBBS, BDS and BSc Nursing Admission All India Quota Second Round Counseling Begins
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

MBBS, BDS and BSc Nursing Admission Medical Education: एमसीसी यानी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर अखिल भारतीय कोटे की एमबीबीएस एवं बीडीएस सीट मैट्रिक्स भी गुरुवार देर रात जारी कर दी है। इसके साथ ही एमसीसी द्वारा ऑल इंडिया ऑनलाइन द्वितीय राउंड काउंसलिंग भी शुरू हो गई। दूसरे दौर की ऑनलाइन काउंसलिंग क्लीयर वैकेंसी सीट मैट्रिक्स कैटेगरी के अनुसार जारी की गई है, इसमें एमबीबीएस की सरकारी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज की 5805 एमबीबीएस सीटें तथा डेंटल कॉलेज की 507 बीडीएस सीटों की घोषणा की गई है।

विज्ञापन

 

मेडिकल करिअर काउंसलर और नीट एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि इसमें एम्स संस्थानों की 516 एमबीबीएस की सीटें भी शामिल है तथा डीम्ड क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस 2431 सीटें, जिसमें एनआरआई कोटे की अतिरिक्त 784 एमबीबीएस सीटें तथा बीडीएस की 1091 सीटें भी शामिल हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी की आंतरिक कोटा क्लियर वैकेंसी सीट के अंतर्गत 23 एमबीबीएस तथा 21 डेंटल सीट्स, इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी छह एमबीबीएस की तथा 44 डेंटल सीट्स भी इसी काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रा के अनुसार, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की 14 तथा 56 डेंटल सीट्स, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की 24 एमबीबीएस तथा 13 डेंटल सीट उपलब्ध हैं। जिप्मेर पुडुचेरी में 50 एमबीबीएस सीट उपलब्ध है, जिसमें ऑल इंडिया कोटे की 40 तथा स्थानीय आंतरिक 10 एमबीबीएस सीट भी शामिल हैं।इसी प्रकार ESIC मेडिकल कॉलेज की 72 एमबीबीएस सीट तथा 20 बीडीएस सीट जो की ESIC कार्ड होल्डर्स के बच्चों के लिए आरक्षित है वे भी इसी काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाएंगी। 

वहीं, बीएससी नर्सिंग ऑनर्स की 497 सीट भी इसी काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाएंगी। इसके साथ ही वर्चुअल वैकेंसी की सीट मैट्रिक्स भी जारी की गई है जिसमें फर्स्ट राउंड के जॉइन कर चुके कैंडिडेट्स, जिन्होंने सेकंड राउंड में अपग्रेड करने की इच्छा जाहिर की है, वे सीट भी च्वॉइस फिलिंग के दौरान कैंडिडेट को दिखाई देंगी।

विज्ञापन

NEET UG Counselling Choice Filling Instructions

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सीट मैट्रिक्स जारी करने के साथ ही च्वॉइस फिलिंग का प्रोसेस भी शुरू हो गया है, जो कि तीन नवंबर से आठ नवंबर तक चलेगा। 
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    विद्यार्थी अपनी इच्छित च्वॉइस भरते समय संबंधित कॉलेज की फीस का अवलोकन भी जरूर करें। 
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सभी च्वॉइस ध्यानपूर्वक भरने के बाद ही च्वॉइस को लॉक करें, क्योंकि एक बार च्वॉइस सबमिट होने के बाद इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा। 
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    विद्यार्थियों द्वारा आठ नवंबर तक च्वॉइस भर कर लॉक की जा सकती है। 
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आठ नवंबर रात्रि 11.55 बजे तक च्वॉइस लॉक नहीं करने की स्थिति में सभी च्वॉइस ऑटो लॉक हो जाएंगी।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    वहीं, दूसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट की सूचना 11 नवंबर को जारी की जाएगी। 
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    कैंडिडेट्स ऑनलाइन अलॉटमेंट लेटर प्रिंट भी कर सकेंगे। 
  8.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अलॉटमेंट जारी होने के बाद विद्यार्थियों 12 नवंबर से 18 नवंबर के मध्य अलॉटेड मेडिकल कॉलेज में ओरिजिनल प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थिति देनी होगी।
  9.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां मूल प्रमाण-पत्रों के साथ दो सेट स्व प्रमाणित फोटो कॉपी तथा फीस का शुल्क भी जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed