फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Many courses from commerce after 12th can make better career

कॉमर्स से 12वीं के बाद कई बेहतरीन कोर्स, बना सकते हैं शानदार कॅरियर

Thu, 25 Jun 2020 06:55 PM IST
अवधेश कुमार एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 25 Jun 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Many courses from commerce after 12th can make better career
study - फोटो : file photo
कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या काफी ज्यादा होती है। 12वीं में कॉमर्स पढ़ने वाले छात्रों के पास ग्रेजुएशन लेवल पर कई कोर्स के विकल्प होते हैं। इन स्टूडेंट्स के साथ एक फायदे की बात यह भी होती है कि वे कॉमर्स के साथ-साथ आर्ट्स के कोर्स भी कर सकते हैं। यहां हम आपको कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं की पढ़ाई के बाद किए जाने वाले बेहतरीन कोर्सेज के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन


कोर्स के बारे में बताने से पहले यह साफ कर दें कि कॉमर्स के स्टूडेंट्स दो ग्रुप के होते हैं। एक मैथ्स के साथ कॉमर्स और दूसरा बिना मैथ्स के कॉमर्स। हालांकि, कुछ ऐसे कोर्स जिनमें मैथ्स जरूरी होता है, उनको छोड़कर दोनों ग्रुप के छात्रों के लिए एक ही कोर्स हैं। आइए अब आपको इनके बारे में बताते हैं।
विज्ञापन


अकाउंटिंग और कॉमर्स में बीकॉम: यह तीन साल का ग्रेजुएशन कोर्स है। इसमें कॉमर्स और आर्ट्स से 12वीं पास करने वाले छात्र ऐडमिशन ले सकते हैं। हालांकि, 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम वाले स्टूडेंट्स को वरीयता दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीए: कॉमर्स पढ़ने वाले ज्यादातर स्टूडेंट्स का सपना सीए, यानी चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना होता है। कॉमर्स से 12वीं की पढ़ाई करने वाले यह कोर्स कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के साथ रजिस्टर्ड होना पड़ेगा।

सीएस: कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप यह कोर्स भी कर सकते हैं। सीएस शानदार कॅरियर के रास्ते बनाता है। इस कोर्स के बाद आप कंपनी सेक्रेटरी बन जाएंगे। सीएस की डिग्री पाने के लिए आपको इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) के साथ रजिस्टर्ड होना पड़ेगा।

बीबीए- एलएलबी: इसका मतलब है बैचलर ऑफ बिजसन एडमिनिस्ट्रेशन-बैचलर ऑफ लेजिस्लेटिव लॉ ऑनर्स। इसमें आपको बिजनस एडमिनिस्ट्रेशन और लॉ, दोनों पढ़ाए जाएंगे। इस कोर्स के बाद आपके लिए बड़ी कंपनियों में लॉ एडवाइजर समेत कई अच्छी नौकरी के रास्ते खुल जाएंगे।

बीबीए/बीएमएस: अगर आप बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छुक हैं, तो ये कोर्स कर सकते हैं। इसके बाद एमबीए करना आपके लिए काफी आसान हो जाएगा।

बीसीए (आईटी और सॉफ्टवेयर): मैथ्स के साथ कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं पास करने वाले स्टूडेंट्स यह कोर्स कर सकते हैं। बीसीए की डिग्री, कम्प्यूटर साइंस या आईटी में BTech/BE की डिग्री के बराबर है।

ये कोर्स भी कर सकते हैं आप

BALLB / CLAT - 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आप यह कोर्स कर सकते हैं। यह 5 साल का कोर्स है। इसे कंपलीट करने के बाद आपको बैचलर ऑफ आर्ट्स और बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री मिलती है। इस कोर्स के बाद आप वकालत में कॅरियर बना सकते हैं। किसी फर्म में बतौर सलाहकार जुड़ सकते हैं। साथ ही इस कोर्स के बाद पीसीएसजे परीक्षा के लिए भी दरवाजे खुल सकते हैं, जो आपकी पढ़ाई और तैयारी पर निर्भर करता है। CLAT की परीक्षा पास करके आप देश के सर्वोत्तम लॉ यूनिवर्सिटीज व कॉलेजेस मैं दाखिला पा  सकते हैं। 

NDA - 12वीं के बाद NDA एक्साम्स देकर आप एक बेहतरीन जीवन का चुनाव कर सकते हैं। इसमें जोश के साथ-साथ होश की भी आवश्यकता होती है। कॉमर्स वाले बच्चे केवल आर्मी के लिए एलिजिबल होते हैं। 

AIR Force -  आर्ट्स बैकग्राउंड बच्चो के लिए air force y  ग्रुप की परीक्षा होती हे जो ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल पदों का चुनाव करती है। 

कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं पास करने के बाद आप बीए एलएलबी, बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल में बीएससी, लैग्वेज ऑनर्स, होटल मैनेजमेंट, ट्रैवेल ऐंड टूरिज्म और BSW जैसे कोर्स करके भी अपका कॅरियर संवार सकते हैं।

कर सकते हैं सरकारी नौकरी की तैयारी

कॉमर्स से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर सकते हैं। इसके लिए भी आपके पास कई विकल्प हैं। अगर आप इंश्योरेंस सेक्टर में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं, तो इंश्योरेंस एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक क्लर्क की नौकरी के लिए IBPS, रेलवे में नौकरी के लिए RRB, क्लर्क की नौकरी के लिए SSC एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं।  


safalta.com के साथ आप CLAT, IIT JEE, NEET, NDA, air force, SSC, RRB, BAnk, Police आदि जैसे कई कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं जहां आपको न सिर्फ बेहतरीन पाठ्यक्रम मिलेगा बल्कि उच्च कोटि के शिक्षक भी मिलेंगे। ये शिक्षक खुद सीनियर फैकल्टीज भी हैं, इनमे अधिकतर शिक्षक IITians, Doctors  हैं व कई सरकारी व सेना के एक्साम्स को भी पास कर चुके हैं। इनके पास सालों का अनुभव भी है और इनके पढ़ाए हुए हजारों विद्यार्थी न सिर्फ सरकारी बल्कि IIT, Medical, NDA, AIRFORCE  जैसी कई परीक्षाओ में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर अपना व अपने माता पिता का भी नाम रोशन कर चुके हैं। अगर आप भी ऊपर बताए गए किसी भी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो आज ही वेबसाइट को विजिट करें।

सफलताडॉटकॉम से जुड़ने के लिए क्लिक करें-  https://www.safalta.com/
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed